गुजरात के अहमदाबाद जिले के धंधुका में धर्मेंद्र गमारा की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है. इस सनसनीखेज मामले में गिरफ्तार किए गए दोनों मुख्य आरोपियों समीर एमदानी और रिजवान मनियार को धंधुका जिला कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है.

​जांच अधिकारियों ने आरोपियों से गहन पूछताछ के लिए अदालत से 10 दिनों की रिमांड की मांग की थी. सरकारी वकील ने दलील दी कि आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं लेकिन पुलिस की ​दलीलों को सुनने के बाद, धंधुका जिला न्यायालय ने दोनों आरोपियों को 22 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है.

---विज्ञापन---

​रिमांड मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और लगभग 15 से अधिक पुलिसकर्मियों के काफिले के साथ आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाया गया. भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच पुलिस ने क्राइम सीन का रिकंस्ट्रक्शन कराया, ताकि हत्या के क्रम और साक्ष्यों को पुख्ता किया जा सके. फिलहाल धंधुका में स्थिति शांतिपूर्ण है, लेकिन एहतियात के तौर पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है.

---विज्ञापन---

​यह पूरी घटना महज बाइक ओवरटेक करने जैसे मामूली विवाद से शुरू हुई थी. पुलिस के मुताबिक, ​आरोपी समीर ने धर्मेंद्र गमारा को कसकर पकड़ लिया था. ​दूसरे आरोपी रिजवान ने धर्मेंद्र पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए. ​गंभीर चोटों के कारण धर्मेंद्र गमारा की मौके पर ही मौत हो गई.

---विज्ञापन---

​हत्या की खबर फैलते ही इलाके में तनाव फैल गया था और आक्रोशित भीड़ ने तोड़फोड़ व आगजनी की थी. पुलिस ने कानून हाथ में लेने वाले लगभग 125 लोगों के खिलाफ दंगों का मामला दर्ज किया है. ​मामले की संवेदनशीलता और पीड़ित परिवार की मांग को देखते हुए, प्रशासन ने इस केस की गहराई से और निष्पक्ष जांच के लिए SIT का गठन किया है.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---