दाहोद से लेकर कच्छ तक करोड़ों की शराब तस्करी, कहीं ट्रेन में तो कहीं ट्रक में मिली अवैध शराब

Gujarat News: गुजरात के दाहोद जिले में पुलिस ने एक दिन में तीन बड़े ऑपरेशन चलाकर दो करोड़ रुपये से अधिक कीमत की विदेशी शराब जब्त की है. दाहोद जिले के मध्यप्रदेश और राजस्थान की सरहद पर स्थित होने से कई बूटलैगर यहां से होकर गुजरात में शराब की तस्करी करते हैं.

Gujarat News, Gujarat Latest News, Gujarat Police, Gujarat Illicit Liquor, Liquor Smuggling, Kutch, SMC, गुजरात न्यूज, गुजरात ताजा खबर, गुजरात पुलिस, गुजरात अवैध शराब, शराब तस्करी, कच्छ, एसएमसी

बरामद शराब

Gujarat News: गुजरात के दाहोद जिले में पुलिस ने एक दिन में तीन बड़े ऑपरेशन चलाकर दो करोड़ रुपये से अधिक कीमत की विदेशी शराब जब्त की है. दाहोद जिले के मध्यप्रदेश और राजस्थान की सरहद पर स्थित होने से कई बूटलैगर यहां से होकर गुजरात में शराब की तस्करी करते हैं. इसके अलावा मुद्रा में स्टेट मॉनीटरिंग सेल (एसएमसी) की टीम ने गुजरात में ट्रेन के जरिए अंग्रेजी शराब की तस्करी का भी पर्दाफाश किया है.

विज्ञापन

खिलौनों के बॉक्स में छिपाकर की जा रही थी तस्करी

मिली जानकारी के अनुसार, दाहोद एलसीबी को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने गरबाडा चौराहा के पास एमपी से आ रहे एक कंटेनर को रोककर जांच की तो खिलौनों के बॉक्स के बीच से 32.52 लाख रुपये कीमत की विदेशी शराब मिली. पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर कुल 52.57 लाख का माल जब्त किया. इसके अलावा पेट्रोलिंग के दौरान एक ट्रक रोका तो उसमें पशु-दाने की आड़ में 91.47 लाख की शराब मिली. पुलिस ने चालक समेत एक करोड़ से अधिक रुपये का माल कब्जे में लिया. इसी तरह एक अन्य ट्रक से भी 78.32 लाख की विदेशी शराब बरामद हुई. कुल मिलाकर एलसीबी ने तीन ट्रकों से लगभग ढाई करोड़ रुपये से अधिक की कीमत की शराब बरामद करते हुए तीनों चालकों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

कच्छ के मुद्रा में ट्रैन से लायी गयी करोडो की शराब

मुद्रा में स्टेट मॉनीटरिंग सेल (एसएमसी) की टीम ने गुजरात में ट्रेन के जरिए अंग्रेजी शराब की तस्करी का भी पर्दाफाश किया है. पंजाब के फिरोजपुर से एक ट्रेडिंग कंपनी ट्रेन के जरिए गुजरात में अंग्रेजी शराब को भेज रही है. 22 और 23 नवंबर को कच्छ जिले में दो अलग-अलग जगह पर कार्रवाई करते हुए करीब तीन करोड़ रुपए की अंग्रेजी शराब जब्त की है. इसमें 3.26 करोड़ की शराब जब्त की गई. मुंद्रा पोर्ट रेलवे स्टेशन आरएनडी यार्ड रेलवे बिल्डिंग के सामने एक कंटेनर से अंग्रेजी शराब की 12600 बोतलें बरामद हुईं. जिसकी कीमत 1.42 करोड़ रुपए है. मुद्रा निर्मन कॉम्पलैक्स प्रिस्टाइन कंपनी के पास से दो कंटेनर से अंग्रेजी शराब की 11731 बोतलें बरामद हुईं. इसकी कीमत 1.54 करोड़ रुपए है. अन्य सामान सहित कुल 1.82 करोड़ का माल जब्त किया गया. इन दोनों ही मामलों की जांच में सामने आया कि दोनों मामलों में जब्त की गई अंग्रेजी शराब को पंजाब के फिरोजपुर की मैसर्स बालाजी ट्रेडिंग कंपनी की ओर से पंजाब से भेजा गया था. इस मामले में दो लोगों को पुलिस ने पकड़ा है. चार लोगों के विरुद्ध मुंद्रा थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ