सूरत में BLO की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Surat News: देश के कई राज्यों में विशेष गहन पुनर्रीक्षण(SIR) चल रही है. सोमवार को सूरत में एक बीएलओ की अपने घर के बाथरूम से शव मिलने से हड़कंप मच गया. गुजरात में बीएलओ का काम करने वाले सरकारी कर्मचारियों के मौत की खबरे लगातार सामने आ रही है.

Surat News, Ahmedabad News, Gujarat News, BLO, SIR, BLO death, Surat Police, सूरत न्यूज, अहमदाबाद न्यूज, गुजरात न्यूज, बीएलओ, एसआईआर, बीएलओ की मौत, सूरत पुलिस

फाइल फोटो

Surat News: देश के कई राज्यों में विशेष गहन पुनर्रीक्षण(SIR) चल रही है. सोमवार को सूरत में एक बीएलओ की अपने घर के बाथरूम से शव मिलने से हड़कंप मच गया. गुजरात में बीएलओ का काम करने वाले सरकारी कर्मचारियों के मौत की खबरे लगातार सामने आ रही है. ऐसे में सोमवार को सूरत नगर निगम में कार्यरत एक महिला बीएलओ की अचानक मौत हो गई. जिससे परिवार में मातम छा गया है. वहीं मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली और जांच करने में जुट गई है.

विज्ञापन

बीएलओ के रूप पे कार्य कर रही डिंकल थी सिंगोड़ीवाला

जानकारी के अनुसार सूरत नगर निगम में कार्यरत ओर बीएलओ के रूप पे कार्य कर रही डिंकल सिंगोड़ीवाला अपने घर के बाथरूम में बेहोशी की हालत में मिली. परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना से पूरे परिवार में मातम छा गया. डिंकल सिंगोड़ीवाला को SIR के काम के तहत बीएलओ की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि उनकी मौत कैसे हुई है.

विज्ञापन

बाथरूम में मिली थी बेहोश

सूरत की डिप्टी कलेक्टर नेहा सवाना ने बताया कि डिंकल सिंगोड़ीवाला बहुत अच्छी बीएलओ थी. अब तक उन्होंने अपने इलाके में 45% कार्य कर चुकी थी. प्राथमिक जांच में पता चला है कि वह बाथरूम में गई थी. बाथरूम में हवा जाने का कोई प्रबंध नहीं किया गया था. वहां गैस गीजर से निकलने वाली जेरी गेस की वजह से उनकी मौत हुई है. ऐसा अभी लग रहा है. उनको काम का कोई टेंशन नहीं थी. क्योंकि उनके जोन में सबसे बढ़िया काम हुआ था. 45% जितना कार्य वह पूरा कर चुकी थी. अगर किसी बीएलओ को कोई दिक्कत भी है तो वह हमसे संपर्क करते है. हम उनका समाधान फौरन कर देते है.

विज्ञापन

इससे पहले भी हो चुकी है बीएलओ की मौत

इससे पहले गुजरात के वडोदरा में एक स्कूल में शनिवार को ड्यूटी के दौरान एक महिला बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) सहायक महिला की मौत हो गई. वडोदरा की बीएलओ सहायक उषा सोलंकी शनिवार को कड़क बाजार स्थित प्रताप स्कूल में ड्यूटी के दौरान अचानक गिर पड़ीं थी. इसके अलावा वडोदरा जिले के पादरा, दाहोद और अहमदाबाद में एक-एक बीएलओ की तबीयत बिगड़ गई. इन तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. गजरात में अब तक चार दिनों में शिक्षक के रूप में कार्यरत चार बीएलओ की मौत हो गई. इनमें तीन की हाट अटैक से वहीं एक ने आत्महत्या कर ली. इसके अलावा मलिहाबाद में बीएलओ विजय कुमार वर्मा की ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई. जिसके बाद परिवार ने एसआईआर कार्य के अत्यधिक दबाव को कारण बताया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ