युवक को बेल्ट से पीटा, मुंह में चप्पल ठूंसी, हाथ जोड़कर माफी मंगवाई...लोगों की क्रूरता का Video Viral
Brutal Beating Man in Morbi: आरोपियों ने पिटाई के बाद पीड़ित के मुंह में चप्पल डाली और उसे माफी मांगने के लिए मजबूर किया।
Edited By Pooja Mishra

Edited By Pooja Mishra

Brutal Beating Man in Morbi: गुजरात के मोरबी से एक दलित युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दे कर बताया कि वो 15 दिन का बकाया वेतन मांगने कि लिए कंपनी के मालकिन के घर गया था। यहां सैलेरी मांगने पर कई लोगों ने मिलकर उसकी पिटाई की। उन लोगों की क्रूरता यहीं नहीं रूकी, आरोपियों ने पिटाई के बाद पीड़ित के मुंह में चप्पल डाली और उसे माफी मांगने के लिए मजबूर किया। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर, उनके घर पर दबिश की। हालांकि, पुलिस को वहां पर कोई नहीं मिला।
इस मामले में मोरबी के डीएसपी पीए झाला ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
https://twitter.com/Politics_2022_/status/1728039864761975097
ये है मामला
जानकारी के मुताबिक, मोरबी के गांधी सोसायटी में रहने वाले नीलेश दलसानिया नाम के युवक ने विभूति पटेल उर्फ रानीबा, ओम पटेल, राज पटेल, परीक्षित, डीडी रबारी और एक अज्ञात शख्श के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। नीलेश का आरोप है की वो कैपिटल मार्केट की चौथी मंजिल स्थित रानीबा इंडस्ट्रीज के एक्सपोर्ट विभाग में काम कर रहा था। जहां 15 दिन बाद उसे काम पर आने से मना कर दिया। महीना पूरा होने पर सभी लोगों की सैलेरी आ गई, लेकिन उसकी सैलेरी नहीं आई। नीलेश ने बताया कि अगले दिन वो अपने भाई मेहुल और पड़ोसी भावेश के साथ रानीबा के ऑफिस गया। यहां उसने रानीबा ने से अपनी 15 दिन की सैलेरी मांगी, जिसपर मालकिन विभूति पटेल उर्फ़ रानीबा को गुस्सा आ गया। गुस्साई मालकिन ने बाकी लोगों से नीलेश की बेल्ट से पिटाई करवाई। इससे भी उसका दिल नहीं भरा तो उसने नीलेश को पहले पांव पड़वाया, फिर से मुंह में चप्पल डाली और उसे माफी मांगने को कहा।
घटना का वीडियो
वहीं, राज पटेल ने इस पूरी घटना को मोबाइल में रिकोर्ड कर रहा था। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी ने युवक को पीटने के अलावा उसे जातिसूचक गालियां भी दे रहे हैं। इसके अलावा वीडियो में आरोपी पीड़ित के मुंह में चप्पल डालकर अपमानित करते भी दिख रहे हैं।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
पुलिस की कार्रवाई
नीलेश ने बताया कि आरोपियों ने उसे डराया-धमकाया और उसे पुलिस में शिकायत नहीं करने की धमकी दी। उससे कहा कि अगर उसने पुलिस में इसकी शिकायत की, तो वो उसे जान से मार डाल देंगे। मोरबी ए डिवीजन पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ SC/ST उत्पीड़न कानून के तहत शिकायत दर्ज की है और आगे की जांच कर रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: