Air India Plane Crash: प्लेन की रफ्तार, पायलट की गलती या पक्षी का टकराना, क्या है क्रैश के पीछे का कारण?

Air India Plane Crash: अहमदाबाद में क्रैश होने से पहले प्लेन ने पेरिस-दिल्ली-अहमदाबाद जैसे रूट्स पर बिना किसी परेशानी के उड़ान भरी थी। अब इस हादसे के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।

Air India Plane Crash
विज्ञापन

Air India Plane Crash: 12 जून को अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया, जिसमें सवार 241 पैसेंजर्स की मौत हो गई। इस हादसे के बाद से ही इसके पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। हाल ही में रिटायर्ड कैप्टन और विमानन विशेषज्ञ आलोक सिंह ने ANI से बात की। उन्होंने इसके पीछे कई कारणों को जिम्मेदार ठहराया। उनका मानना है कि इसका कारण इंजनों पर जोर कम होना, पक्षी का टकराना या पायलट की गलती भी हो सकता है। साथ ही रिटायर्ड कैप्टन ने इसे विश्व विमानन उद्योग में काला दिन बताया।

हादसे की वजह क्या?

विमानन विशेषज्ञ आलोक सिंह ने एयर इंडिया विमान हादसे की वजह पर बात करते हुए कहा कि ‘हादसे के लिए दोनों इंजनों पर जोर कम होना, पक्षी का टकराना, पायलट की गलती या टेक्निकल खराबी जैसे कारण हो सकते हैं। उन्होंने इसे दुखद घटना बताया। वह आगे कहते हैं कि ‘वीडियो से यह साफ तौर पर देखा जा सकता है कि प्लेन ने लिफ्ट बनाना बंद कर दिया था, जिसकी वजह दोनों इंजनों पर जोर कम होना हो सकता है।’

Advertisment

उन्होंने बताया कि ‘यह ईंधन की कमी की वजह से भी हो सकता है। हो सकता है कि इंजन को ईंधन न मिल पाया हो।’ आलोक सिंह ने आगे कहा कि ‘यह पक्षी के टकराने भी हो सकता है या फिर पायलट की गलती और टेक्निकल खराबी भी इसका कारण हो सकता है।’

विज्ञापन

ब्लैक बॉक्स क्यों जरूरी है?

आलोक सिंह ने इस दौरान ब्लैक बॉक्स पर भी बात की। उन्होंने कहा कि ‘यह महत्वपूर्ण है, क्योंकि ये डेटा और कॉकपिट की बातचीत को रिकॉर्ड करने का काम करता है।’ उन्होंने कहा कि ‘हादसे का सटीक कारण क्या है, इसका पता लगाने के लिए ब्लैक बॉक्स से डेटा लिया जाएगा। ब्लैक बॉक्स इतना मजबूत होता है कि यह धमाका भी झेल सकता है।’

वह इस ब्लैक बॉक्स के बारे में आगे बताते हैं कि ‘इसके दो हिस्से होते हैं, जिसमें से एक कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) है, जो बातचीत रिकॉर्ड करता है। और दूसरा डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (DFTR) है। इसमें प्लेन के सभी पैरामीटर रिकॉर्ड होते हैं।’

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ