शादी के अगले दिन प्लेन क्रैश में युवक की मौत, पत्नी के साथ लंदन में बसने की थी ख्वाहिश

Gujarat News: भाविक माहेश्वरी वडोदरा के वाडी इलाके के निवासी थे। हाल ही में वे कडी की एक युवती से कोर्ट मैरिज करने के लिए भारत लौटे थे। बुधवार को दोनों ने कोर्ट मैरिज की और गुरुवार को अहमदाबाद प्लेन क्रैश में भाविक की मृत्यु हो गई।

Ahmedabad Plane Crash, Gujarat News, Ahmedabad, Latest News, अहमदाबाद प्लेन क्रैश, अहमदाबाद, गुजरात खबर, ताजा खबर

शादी के अगले दिन प्लेन क्रैश में युवक की मौत

विज्ञापन

Gujarat News: अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे में 25 वर्षीय भाविक माहेश्वरी की भी मौत हो गई है। भाविक वडोदरा के वाडी इलाके के रहने वाले थे। परिजनों के मुताबिक, भाविक पिछले पांच साल से लंदन में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। वह हाल ही में शादी करने के लिए भारत लौटे थे। उनकी कोर्ट मैरिज के अगले ही दिन प्लेन क्रैश में मौत हो गई। भाविक का सपना था कि वे अपनी पत्नी के साथ लंदन में बसें, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

कोर्ट मैरिज के लिए आए थे भारत

भाविक माहेश्वरी वडोदरा के वाडी इलाके के निवासी थे। हाल ही में वे कडी की एक युवती से कोर्ट मैरिज करने के लिए भारत लौटे थे। बुधवार को दोनों ने कोर्ट मैरिज की और गुरुवार को अहमदाबाद प्लेन क्रैश में भाविक की मृत्यु हो गई। घटना के बाद भाविक के घर में मातम छाया हुआ है। पड़ोसियों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे इलाके में सन्नाटा छाया हुआ है।

Advertisment

कंधे पर थी तीन परिवारों की जिम्मेदारी

भाविक न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि तीन परिवारों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके जाने से परिवार में गहरा शोक है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। भाविक के पिता मुकेश माहेश्वरी और दादा अर्जुन कुमार माहेश्वरी ने बताया कि भाविक ने हमेशा परिवार की खुशियों के लिए मेहनत की थी और सबका सहारा बना था।

इकलौता बेटा था भाविक

मृतक के पिता मुकेश माहेश्वरी का कहना है कि भाविक हमारा इकलौता बेटा था। उसने हमेशा परिवार के लिए सोचा। उसका सपना था कि वह अपनी पत्नी के साथ लंदन में सेटल हो। दादा अर्जुन कुमार माहेश्वरी भाविक बहुत होनहार और जिम्मेदार था। उसकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती।

सदमे में पूरा परिवार

भाविक माहेश्वरी की असमय मृत्यु ने पूरे परिवार और समाज को गहरे सदमे में डाल दिया है। खुशियों की जगह अब मातम ने ले ली है। परिवार को इस दुख की घड़ी में सांत्वना देने के लिए लोग लगातार पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ