Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद अब लोग सिर्फ जवाब नहीं, जवाबदेही चाहते हैं। कल दोपहर एअर इंडिया के प्लेन बोइंग 787 ड्रीमलाइनर को लग्जरी और सबसे सुरक्षित विमानों की श्रेणी में रखा जाता है। यह प्लेन सरकारी एजेंसियों द्वारा भी इस्तेमाल किया जाता है। इस प्लेन की मदद से दूर-दराज के क्षेत्रों में सफर करने में आसानी होती है। मगर इसके बाद भी यह प्लेन उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस प्लेन में बैठे 171 यात्री और अन्य क्रू मेंबर्स की जान चली गई है। इस घटना के बाद इलाके के लोकल लोगों ने कंपनी पर सवाल खड़े किए हैं कि इतने लोगों की जान गई है, तो इस बात की पूरी जांच होनी चाहिए।
क्या बोले स्थानीय लोग?
इस दिल दहला देने वाले विमान हादसे ने देश में एक शोक की लहर चला दी है। हादसे वाली जगहों के आस-पास रहने वाले लोगों ने एअर इंडिया से स्पष्ट कहा है कि- लोग इतनी महंगी टिकटें खरीदते हैं और भरोसा करते हैं कि वे सुरक्षित रूप से यात्रा कर सकेंगे। मगर लापरवाही के चलते ऐसी दुर्घटना होती है और कई लोगों की जान चली जाती है।
एक शख्स ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि लंदन जाने वाली फ्लाइट में कितने लोग थे, कितने बच्चे या कितने मरीज भी होंगे, मगर सभी ने एक हादसे में अपनी जान गंवा दी। क्या इंसानी जीवन का कोई मूल्य नहीं है? एअर इंडिया को इस हादसे की सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि इसके पीछे की सही वजह के बारे में पता लगाया जा सके।
241 लोगों ने गंवाई जान
एअर इंडिया ने शुक्रवार की मध्यरात्रि में घोषणा की है कि प्लेन में 171 यात्री, 12 क्रू मेंबर्स समेत 241 लोगों ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस प्लेन में विदेशी यात्री भी थे, जिनमें से सबसे ज्यादा लोग अमेरिका के थे। राष्ट्रपति ट्रंप ने इस दुर्घटना पर शोक जताया है। वहीं, टाटा ग्रुप्स ने सभी मृतकों के घरवालों को 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।