प्लान बदलना पड़ा भारी… इंदौर की बहू हरप्रीत की प्लेन क्रैश में दर्दनाक मौत

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश में इंदौर की बहू हरप्रीत की मौत हुई है। वह अहमदाबाद में अपने मायके आई थी और फिर यहां से अपने पति के पास लंदन जा रही थी। बता दें कि उनके पति का जन्मदिन 16 जून को है। इसलिए, उन्होंने अपना 19 जून का टिकट कैंसल करवा कर टिकट बदलवाई थी। पढ़ें इंदौर से विपिन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Source-News 24

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया के विमान हादसे में इंदौर की बहू हरप्रीत की दुखद मृत्यु हो गई है। इस खबर के मिलते ही उनके परिवार में शोक की लहर छा गई है। परिवारजन भी स्तब्ध हैं और उनका रो-रो कर बुरा हाल है। हरप्रीत, जो मूल रूप से अहमदाबाद की रहने वाली थी। बता दें कि हरप्रीत की शाद साल 2020 में इंदौर के रॉबी होरा से हुई थी। फिलहाल, वे बेंगलुरु की एक आईटी कंपनी में जॉब करती थी। उनका 1 बेटा भी है, जो लंदन में रहता है।

विज्ञापन

पति के जन्मदिन मनाने के लिए जा रही थी लंदन

हरप्रीत अपने पति रॉबी होरा से मिलने के लिए लंदन जा रही थीं। रॉबी 3 सालों से लंदन में एक आईटी कंपनी में वर्किंग है। 16 जून को रॉबी का जन्मदिन था और इसलिए ही हरप्रीत ने लास्ट मूमेंट पर अपना प्लान बदला था। उन्होंने पहले 19 जून की टिकट बुक कर रखी थी, जन्मदिन पर पहुंचने के लिए उन्होंने टिकट बदली।

विज्ञापन

परिवार गमगीन

हरप्रीत की मौत की खबर सुनकर उनके ससुराल और मायके दोनों में ही मातम का माहौल छाया हुआ है। परिवारजन का कहना है कि यह केवल हमारे घर की बहू नहीं, बल्कि कई घरों की बेटियां और बच्चे इस हादसे में मारे गए, लोगों के परिवार वालों के लिए दुखद समय है। हरप्रीत और रॉबी की शादी को तीन साल ही हुए थे, दोनों का जीवन अभी ठीक से शुरू भी नहीं हुआ था कि यह भयानक हादसा हो गया। परिवार वाले बताते हैं कि रॉबी जल्द ही इंदौर लौटने वाले थे, इसके लिए वे तैयारियां भी कर रहे थे।

हादसे में 241 लोगों की मौत

गुरुवार को अहमदाबाद में हुए इस भयानक हमले में 241 लोगों की मौत हो गई है। इसमें अमेरिकी यात्री और गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी शामिल थे। इस प्लेन क्रैश हादसे में सिर्फ 1 शख्स की जान बची है। लोग इसे भी भगवान का चमत्कार मान रहे हैं। फिलहाल, डीएनए मृतकों के परिजनों के सैंपल लिए जा रहे हैं, ताकि मरने वालों की सही पहचान में सहायता मिल सके।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ