Gujarat: सड़क चलते छात्र की हत्या का सच क्या? पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Murder in Road Rage: पुलिस के अनुसार मृतक यूपी के मेरठ का रहने वाला है। हत्यारा घटनास्थल से फरार हो गया है, सीसीटीवी फुटेज खंगालकर उसकी तलाश की जा रही है।

Crime News

Murder in Road Rage: अहमदाबाद में बाइक सवार दो छात्रों को तेज रफ्तार कार सवार को टोकना महंगा पड़ गया। गुस्साए कार चालक ने पहले दोनों छात्रों का कुछ दूर पीछा किया, फिर उन्हें रास्ते में रोककर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस अब घटनास्थल और उसके आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की जांच कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ये पूरा मामला अहमदाबाद के बोपल इलाके का है। रविवार रात बाइक सवार प्रियांशु जैन अपने दोस्त पृथ्वीराज परक्षितदास महापात्रा के साथ दर्जी के पास गए थे। वापस लौटते समय रात करीब 10.30 बजे सड़क पर एक तेज रफ्तार कार उनके पास से गुजरी। ये देख प्रियांशु ने चिल्ला कर चालक को कार धीरे चलाने के लिए कहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

बाइक के आगे कार अड़ाकर रास्ता रोका

पुलिस के अनुसार यह सुनकर कार चालक गुस्से में आ गया और कुछ दूर जाने पर उसने वापस कार मोड़ी और प्रियांशु की बाइक का पीछा करने लगा। एक जगह उसने कार बाइक के आगे अड़ाकर उनका रास्ता रोका। पहले दोनों पक्षों में  जमकर बहस हुई, आरोप है कि फिर कार सवार युवक ने प्रियांशु पर चाकू से कई वार किए और वहां से कार समेत फरार हो गया।

यूपी के मेरठ का रहने वाला था प्रियांशु जैन 

पुलिस के अनुसार गंभीर रूप से घायल प्रियांशु को पहले सरस्वती अस्पताल फिर जिले के जाइडस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटनास्थल से फोरेंसिक एक्सपर्ट ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस के अनुसार हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। प्रियांशु यूपी के मेरठ का रहने वाला है, उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। मृतक के दोस्त का बयान लेकर मामले की आगे जांच की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ