कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार, दिल्ली की बजाय 1000 किमी दूर लैंड हुई फ्लाइट, एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी

नए साल से पहले फ्लाइट और ट्रेन पर कोहरे की मार पड़ने लगी है। दिल्ली से चलने वाली कई ट्रेनें लेट हो गईं। वहीं कोहरे में कम विजिबिलटी के चलते कई फ्लाइट में देरी हुई है। दिल्ली में उतरने वाली एक फ्लाइट अहमदाबाद में लैंड हुई। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Fog slows trains flights airlines

दिल्ली-एनसीआर समेत कई प्रदेश में देर रात से घना कोहरा छा गया है। इसका सीधा असर ट्रैफिक पर पड़ा है। सड़क यातायात के साथ ही ट्रेन और हवाई ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ है। दिल्ली से जाने वाली कई ट्रेनें लेट हुईं। वहीं कई फ्लाइट डिले हुई। यहां तक कि एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट ने गोवा के मोपा एयरपोर्ट से रात 11:55 बजे उड़ान भरी थी।

फ्लाइट को सुबह 2:35 बजे IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 1 पर लैंड करना था। लेकिन कोहरे की वजह से संभव नहीं हो पाया। जयपुर एयरपोर्ट पर पहले से ही भारी भीड़ थी, क्योंकि कोहरे के कारण कई फ्लाइट्स को वहां डायवर्ट किया गया था, इसलिए फ्लाइट को करीब 1000 किमी दूर अहमदाबाद की ओर मोड़ दिया गया।

इंडिगो एयरलाइंस ने एडवाइजरी करते हुए बताया कि दिल्ली और हिंडन (हवाई अड्डा) आज सुबह भी कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से घिरे हुए हैं। विजिबिलटी में उतार-चढ़ाव के कारण उड़ानों के समय में बदलाव हुआ है और मौसम में बदलाव के चलते परिचालन सामान्य से धीमा हो सकता है। हमारी जमीनी टीमें सुरक्षा और विजिबिलटी संबंधी आवश्यकताओं के अनुपालन को प्राथमिकता दे रही हैं। मौसम सामान्य होने पर परिचालन धीरे-धीरे स्थिर हो जाएगा और उड़ानें निर्धारित समय पर रवाना होंगी।

दिल्ली हवाई अड्डे ने यात्रियों के लिए सूचना जारी की है। सूचना में लिखा कि घने कोहरे के कारण उड़ानें वर्तमान में श्रेणी III (CAT III) के तहत संचालित की जा रही हैं, जिसके परिणामस्वरूप देरी और उड़ानें रद्द हो सकती हैं। हमारी ग्राउंड टीमें यात्रियों की सुचारू यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रूप से सहायता कर रही हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ