बुलेट ट्रेन चलने की तारीख के बाद एक और गुडन्यूज, मुंबई-अहमदाबाद प्रोजेक्ट पर रेल मंत्री ने दिया अपडेट

Railway Minister ashwini vaishnaw PC: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की तरफ से दिये गये बुलेट ट्रेन चलने की तारीख 15 अगस्त 2027 के एलान के बाद मंत्रालय ने अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन को लेकर एक और खशखबरी दी. महाराष्ट्र के पालघर स्थित पहाड़ों के बीच सबसे बड़ी सुरंग की खुदाई का काम पूरा कर लिया गया है.

bullet train update

Railway Minister ashwini vaishnaw PC: भारत की पहली मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 से शुरू होने की तैयारियों के बीच एक और गुडन्यूज सामने आई है. रेल मंत्रालय में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आयोजित एक टेली प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह सफलता माउंटेन टनल-5 (MT5) में मिली है. यह मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए बनाई जा रही सात पहाड़ी सुरंगों में से पहली और सबसे लंबी है. यह सुरंग महाराष्ट्र के पालघर जिले में ही स्थित है, जिसकी लंबाई 1.48 किलोमीटर है. इसमें हुड्स और पोर्टल्स शामिल नहीं हैं. सुरंग का बोर किया गया हिस्सा 1.39 किलोमीटर लंबा है.

विज्ञापन
विज्ञापन

रेल कॉरिडोर कुल 508 किलोमीटर लंबा

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर कुल 508 किलोमीटर लंबा है. इसमें से 352 किलोमीटर गुजरात और दादरा और नागर हवेली में आता है, जबकि 156 किलोमीटर महाराष्ट्र में है. इस पूरे कॉरिडोर में सुरंगों का हिस्सा 27.4 किलोमीटर है. इसमें 21 किलोमीटर भूमिगत सुरंगें और 6.4 किलोमीटर सतह पर बनी सुरंगें शामिल हैं. 508 किलोमीटर लंबे रेल कॉरिडोर में से 55 फीसदी काम पूरा हो चुका है. 320 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ने वाली बुलेट ट्रेन अहमदाबाद से मुंबई की दूरी को दो घंटे 17 मिनट में तय करेगी.

प्रोजेक्ट में 12 स्टेशन, वापी से सूरत तक चलेगी बुलेट

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि पहली बुलेट ट्रेन गुजरात के वापी से सूरत तक 100 किलोमीटर के रूट पर 15 अगस्त 2027 से चलाने की तैयारी है. बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में 12 स्टेशन हैं. महाराष्ट्र में मुंबई, ठाणे, विरार, बोईसर और गुजरात में वापी, बिलीमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आणंद, अहमदाबाद और साबरमती. साबरमती और मुंबई टर्मिनल स्टेशन हैं. मुंबई का स्टेशन BKC है और 3 डिपो बने हैं

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ