हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अहमदाबाद की फैक्ट्री में केमिकल लीक, 2 की मौत, 7 गंभीर रूप से घायल

Ahmedabad Chemical Leak : गुजरात के अहमदाबाद में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा हुआ। इस दुर्घटना में 2 लोगों की जान चली गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
File Photo

Ahmedabad Chemical Leak : गुजरात के अहमदाबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक फैक्ट्री में केमिकल लीक होने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में 2 लोगों की जान चली गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चार घायलों की हालक नाजुक बताई जा रही है।

अहमदाबाद के नारोली में स्थित देवी सिंथेटिक प्राइवेट लिमिटेड नाम की केमिकल कंपनी में यह हादसा हुआ। फैक्ट्री में रविवार को अचानक से कैमिकल रिसाव होने लगा, जिससे कंपनी में काम करने वाले कर्मियों में हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने फैक्ट्री से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, लेकिन कुछ लोग इसकी चपेट में आ गए। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और फैक्ट्री में फंसे मजदूरों को निकाला।

यह भी पढे़ं : दिल्ली-नोएडा के बाद अहमदाबाद के स्कूलों को उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने के बाद मचा हड़कंप

विज्ञापन

7 में से 4 लोगों की हालत गंभीर

इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रशासन की टीम ने फैक्ट्री से दोनों के शव बरामद कर लिए हैं। साथ ही कंपनी में काम करने वाले 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सातों घायलों को शहर के एलजी अस्पताल में एडमिड कराया गया है, जहां वे वेंटिलेटर पर हैं। चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन

यह भी पढे़ं : गजब! स्टॉपेज नहीं, फिर भी रुकवा दी ट्रेन; स्टेशन मास्टर के कारनामे ने अधिकारियों को भी चौंकाया

मामले की जांच कर रही पुलिस

विज्ञापन

फैक्ट्री में कैसे केमिकल का रिसाव हुआ? पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस फैक्ट्री मालिक और कर्मचारियों से पूछताछ करेगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola