Air India Plane Crash: अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में हर रोज नए अपडेट सामने आ रहे हैं। हादसे के कई दिन बाद भी अभी पीड़ितों के परिवार वाले उनके शव लेने मिलने का इंतजार कर रहे हैं। क्रैश के बाद शवों को निकालकर उनकी पहचान के लिए DNA टेस्ट कराए जा रहे हैं। मरने वालों में कुल 28 पीड़ित वडोदरा से हैं, जिनकी पहचान की जा रही है। उनमें से अब तक तीन शवों का DNA सैंपल मैच हो गया है, जिसके बाद उनके परिवारों को शव सौंप दिए गए हैं।
परिवार का छलका दर्द
हादसे में 44 वर्षीय कल्पना प्रजापति की भी मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार रविवार को गुजरात के वडोदरा में किया गया। DNA मिलने के बाद कल्पना प्रजापति का शव उनके परिवार को सौंप दिया गया था। वडोदरा के मांजलपुर क्षेत्र की निवासी कल्पना अपने बेटे से मिलने लंदन जा रही थीं। प्रजापति के बेटे हीर प्रजापति ने कहा कि ‘जितना हम अपने परिवार के लिए परेशान हैं, सरकार भी हमें उतनी ही मदद देने के लिए तैयार है। मैं इतना दुखी हूं कि मैं इसे शब्दों में बयान नहीं कर सकता हूं।’
ये भी पढ़ें: प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाले 33 लोगों को भी मिलेगा मृत यात्रियों जितना मुआवजा? क्या कहते हैं नियम
इसके अलावा, वडोदरा में अरुणाचल सोसायटी में रहने वाली अंजू शर्मा के शव को भी अहमदाबाद से वडोदरा में लाया गया। यहां उनका अंतिम संस्कार परिवार द्वारा किया गया। मृतक के समाज और परिवार के लोग बड़ी संख्या में अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
शव लेने आ रहे परिवार वाले
जयाबेन गज्जर प्लेन क्रैश में मरने वाले यात्रियों में से एक थीं। डीएनए मैच के बाद जयाबेन के अवशेष लेने अहमदाबाद सिविल अस्पताल पहुंची उनकी रिश्तेदार नेहा गज्जर ने ANI से बात की। उन्होंने कहा कि ‘हमारा परिवार इस हादसे के बाद पूरी तरह से टूट गया है। हमने कभी नहीं सोचा था कि वह इस तरह से दुनिया से चली जाएंगी।’ वह आगे कहती हैं कि ‘सरकार की तरफ से हमें बहुत मदद मिली है। जैसे ही डीएनए मैच हुआ, हमें उनसे फोन करके शव की जानकारी दी गई।’
ये भी पढ़ें: Turkey on Boeing 787-8: एयर इंडिया प्लेन क्रैश से कनेक्शन पर तुर्की ने तोड़ी चुप्पी, कहा ‘ये झूठा और गलत…’
संबंधित खबरें
गांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
7 hrs agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
1 day agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
2 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
3 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
4 days agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
5 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
7 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
9 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
9 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines