अहमदाबाद: कुत्ते के हमले से 4 साल की बच्ची की हुई मौत, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

गुजरात के अहमदाबाद में एक पालतू कुत्ते के हमले में 4 साल की बच्ची की जान चली गई। परिजनों ने कुत्ते के मालिक के लिए कड़ी सजा की मांग की है। क्या है पूरा मामला, पढ़ें अहमदाबाद से ठाकुर भूपेन्द्र सिंह की रिपोर्ट।

ahmedabad news

ahmedabad news

गुजरात के अहमदाबाद में एक खौफनाक घटना सामने आई है। शहर के हाथीजन सर्किल के पास स्थित राधे रेजीडेंसी में एक पालतू रोटवीलर कुत्ते ने हमला करके एक मासूम को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। बाद में चार साल की बच्ची की मौत हो गई। सीसीटीवी में कैद हुई घटना में सामने आया है कि कुत्ता अपने मालिक की पकड़ से छूट गया। उसने चार साल की बच्ची पर हमला करके उसे उसकी चाची की गोद से खींच लिया। बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वह गंभीर चोटों के बावजूद बच नहीं सकी। घटना के बाद सोसाइटी में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। बच्ची के पिता अजीत डाभी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने और अपनी बेटी का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन

कुत्ते को काबू नहीं कर पाई लड़की

जानकारी के अनुसार यह घटना सोमवार रात नौ बजे हुई। सोसाइटी में रहने वाली एक महिला कुत्ते को लेकर निकली थी। उसी वक्त पर बच्ची की चाची उसे बाहर लेकर आई थी। वह एक सीमेंट की कुर्सी पर बैठी थी। तभी बेकाबू हुए कुत्ते ने अचानक से हमला बोल दिया। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि कुत्ता उसी सोसायटी के निवासी दिलीप पटेल का था। आस-पास के लोगों ने बताया कि पटेल की बेटी फोन पर बात करते हुए अपने रोटवीलर कुत्ते के साथ बाहर निकली थी। जिसके बाद ध्यान भटकने के कारण वह कुत्ते को काबू नहीं कर पाई।

विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

सीसीटीवी में दिख रहा है कि कुत्ते को पट्टा दिया गया था, लेकिन उसने ऋषिका की चाची पर हमला कर दिया, जिससे वह बच्चे के साथ गिर गईं। पलक झपकते ही कुत्ते ने बच्चे को उसकी बाहों से छीन लिया और बार-बार उसे काटने लगा। चाची और बच्ची दोनों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां ऋषिका को मृत घोषित कर दिया गया। ऋषिका के चाचा राजू डाभी ने पुलिस को बताया कि यह तीसरी या चौथी बार था जब कुत्ते ने हमला किया। उन्होंने कुत्ते के मालिक के लिए कड़ी सजा की मांग की, क्योंकि उसकी घोर लापरवाही के कारण 4 साल की बच्ची की मौत हो गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ