Ahemdabad Plane Crash: सिविल अस्पताल का वीडियो आया सामने, जिंदगियां बचाने में जुटे लोग

Ahmedabad Plane Crash Update: गुजरात के अहमदाबाद में हुए भयानक विमान हादसे में अब तक 265 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। हादसे के बाद अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में भगदड़ मची हुई है। वहीं, अस्पताल के बाहर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात है।

Ahemdabad Plane Crash Update

हादसे के बाद अहमदाबाद का सिविल अस्पताल (News24 GFX)

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में बीते दिन एक भयानक और दर्दनाक विमान हादसा हुआ है। अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 टेक ऑफ के कुछ समय बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस फ्लाइट में पायलट और क्रू मेंबर समेत 242 यात्री सवार थे। इस हादसे को लेकर एयर इंडिया ने पुष्टि की है कि लंदन जाने वाली फ्लाइट AI-171 में सवार 242 लोगों में से 241 की इस हादसे में मौत हो गई। हादसे में मारे गए सभी 241 लोगों के शवों और घायलों को अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में लाया गया है, जिसके बाद से अस्पताल में भगदड़ का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

ठेलों पर लाए गए शव

इस हादसे में घायल लोगों को अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में लाया गया है। इसके साथ ही शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भी इसी अस्पताल में लाया गया है। इस दौरान अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में काफी भगदड़ का माहौल देखने को मिला। कई जगह एम्बुलेंस की कमी की वजह से लोग शवों को ठेलों पर अस्पताल ले जाते दिख रहे हैं। अब इसी अस्पताल में हादसे में बचे यात्री और घायल MBBS छात्रों का इलाज हो रहा है। इसके अलावा मृतक यात्रियों की पहचान के लिए DNA सैंपल जमा किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में कुल 265 लोगों की मौत

इस बीच अहमदाबाद के सिविल अस्पताल के बाहर मृतकों और घायलों के परिजन चक्कर काटते और अपनों की तलाश में इधर-उधर भटकते दिखाई दिए। हादसे के बाद रात भर सिविल अस्पताल में डॉक्टर और नर्स की टीम ने काम किया। अस्पताल के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हादसे को लेकर ताजा जानकारी के अनुसार, इस हादसे में कुल 265 लोगों की मौत हुई है। अहमदाबाद पुलिस ने बताया कि विमान हादसे के बाद सिविल अस्पताल में 265 शव लाए गए हैं। मरने वालों की लिस्ट में हॉस्टल में रहने वाले छात्र भी शामिल हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ