Owaisi Vs Giriraj: ओवैसी बोले- BJP देश पर बुलडोजर चलाना चाहती है, गिरिराज सिंह ने किया तीखा पलटवार

Owaisi Vs Giriraj, Giriraj Singh, Asaduddin Owaisi, AIMIM, Kanpur Mother Daughter Death Case, Jharkhand Row, Plamu Clash,

Owaisi Vs Giriraj: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में अतिक्रमण हटवाए जाने के दौरान झोपड़ी में आग लगने से मां-बेटी की हुई मौत पर सियासत तेज है। गुरुवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा पर तीखा हमला किया।

विज्ञापन

ओवैसी ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश में बुलडोजर की राजनीति करने वालों ने एक मां और बेटी की जान ले ली। ये देश को बुलडोजर से चलाना चाहतें हैं संविधान से नहीं। आप (भाजपा) सिर्फ तोड़ना और बर्बाद करना चाहते हैं जोड़ना नहीं चाहतें।’

विज्ञापन

ओवैसी के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जिन्ना तो पाकिस्तान चले गए, लेकिन उनके वारिस के रुप में कई लोग बच गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ओवैसी के मुंह से जब भी कुछ निकलता है तो जहर ही निकलता है। वे कभी कायदे की बात नहीं करते।

विज्ञापन

झारखंड में हुई हिंसा पर भी गिरिराज ने किया पलटवार

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि, ‘मुस्लिम समाज की बढ़ती आबादी मेरे लिए चिंता का विषय नहीं है। जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले जो कट्टरपंथी आ गए हैं वही ऐसा काम करते हैं। आजतक देश में हिंदुओं के द्वारा किसी भी तजिया पर एक पत्थर भी नहीं फेंका गया होगा।’

पलामू में दो समुदायों के बीच हुई थी हिंसा

विज्ञापन

दरअसल, महाशिवरात्रि से पहले एक मस्जिद के सामने ‘तोरण द्वार’ लगाने को लेकर बुधवार को दो गुटों में झड़प हो गई थी। इसके बाद से पलामू के पनकी में धारा 144 लागू है। पुलिस ने गुरुवार को फ्लैग मार्च निकाला। पलामू के आईजी राजकुमार लकड़ा ने कहा कि स्थिति सामान्य है। गिरफ़्तारियां हुई हैं। जनता अफवाहों पर ध्यान न दे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ