Garkha Election Result 2025 LIVE: गरखा सीट पर RJD के सुरेंद्र राम जीते, JDU के सीमान्त मृणाल को दी 12804 वोटों से मात
Garkha Election Result 2025 LIVE: गरखा चुनाव परिणाम 2025 में RJD के सुरेंद्र राम ने 12,804 वोटों के अंतर से JDU के सीमान्त मृणाल को हराया है. मुकाबले में शुरू से अंत तक सुरेंद्र राम की बढ़त बरकरार रही.
Election Result 2025 LIVE: गरखा विधानसभा सीट पर इस बार का चुनाव एकतरफा रहा, जहां आरजेडी के सुरेंद्र राम ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी. मतदाताओं ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें 12,804 वोटों के अंतर से जीत दिलाई, जबकि जेडीयू के सीमान्त मृणाल इस अंतर को कम नहीं कर पाए.
विज्ञापन
गरखा विधानसभा सीट से उम्मीदवार कौन?
गरखा विधानसभा सीट पर इस चुनाव में तीन प्रमुख प्रत्याशी हैं RJD के सुरेन्द्र राम, AAP के सदन कुमार और LJP के सीमान्त मृणाल। सभी उम्मीदवार जनता का समर्थन पाने के लिए जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं और अब मतदाताओं के फैसले का इंतजार है।
विज्ञापन
2015 में क्या थे नतीजे ?
साल 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में गरखा सीट से RJD के मुनेश्वर चौधरी ने जीत हासिल की थी। इस जीत के साथ RJD ने गरखा सीट पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी। आपको बता दें उन्हें कुल 89,249 वोट मिले थे, जबकि BJP के कैंडिडेट ज्ञानचंद मांझी को 49,366 वोट ही मिले थे। इस तरह मुनेश्वर चौधरी ने जीत हासिल की थी
उम्मीदवार का नाम
पार्टी का नाम
कितने मिले वोट
मुनेश्वर चौधरी
RJD
89,249
ज्ञानचंद मांझी
BJP
49,366
2020 में क्या थे नतीजे ?
साल 2020 में गरखा विधानसभा सीट से RJD के सुरेंद्र राम ने जीत हासिल की थी। आपको बता दें उन्हें करीब 83,412 वोट मिले थे , जबकि BJP के ज्ञानचंद मांझी को लगभग 73,475 वोट मिले थे। इस तरह सुरेंद्र राम ने गरखा सीट पर जीत दर्ज की थी.
Garkha Election Result 2025 LIVE: गरखा सीट पर RJD के सुरेंद्र राम जीते, JDU के सीमान्त मृणाल को दी 12804 वोटों से मात
गरखा चुनाव परिणाम 2025 में RJD के सुरेंद्र राम ने 12,804 वोटों के अंतर से JDU के सीमान्त मृणाल को हराया
और जेडीयू के सीमान्त मृणाल के हाथ हार आई
Garkha Election Result 2025 LIVE: गरखा सीट पर RJD का दबदबा सुरेंद्र राम आगे, मृणाल रेस में पिछड़े
गरखा विधानसभा सीट पर RJD का दबदबा साफ तौर पर देखने को मिल रहा है. सुरेंद्र राम लगातार बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सीमान्त मृणाल रेस में पिछड़ते नजर आ रहे हैं. वोटों की गिनती जारी है और हर राउंड के साथ सुरेंद्र राम की लीड मजबूत होती जा रही है. शुरुआती रुझानों ने RJD खेमे में उत्साह बढ़ा दिया है, वहीं मृणाल के समर्थकों में चिंता का माहौल है.
Garkha Election Result 2025 LIVE: गरखा सीट पर RJD के सुरेंद्र राम निकले आगे, सीमान्त मृणाल को छोड़ा पीछे
गरखा सीट पर एक बार फिर खेल पलटता दिख रहा है पहले दौरे में सीमान्त मृणाल आगे आते नजर आ रहे थे और वही सुरेंद्र राम पीछे थे. लेकिन खेल ऐसे पलटते दिख रहा है की सुरेंद्र राम आगे निकल रहे हैं और सीमान्त मृणाल का पल्ला भारी लग रहा है.
Garkha Election Result 2025 LIVE: गरखा सीट पर LJP के सीमान्त मृणाल आगे, RJD के सुरेन्द्र राम पीछे
गरखा की सीट से LJP के सीमान्त मृणाल की बढ़त बरकरार और वोटों की गिनती में RJD के सुरेन्द्र राम पीछे हैं.
Garkha Election Result 2025 LIVE: गरखा विधानसभा सीट पर मतगणना शुरू, कुछ ही देर में सामने आएंगे नतीजे
बिहार चुनाव 2025 में गरखा की सीट खास ध्यान का केंद्र बनी हुई है. इस बार गरखा से RJD के सुरेन्द्र राम, AAP के सदन कुमार और LJP के सीमान्त मृणाल मैदान में थे. बस कुछ ही देर में नतीजे सामने आ जाएंगे और जल्द ही पता चलेगा कि किस एक पार्टी ने बाजी मारी है.