Rajasthan News: जोधपुर में डॉक्टर ने कुत्ते को कार से बांधकर दौड़ाया, डॉग होम फाउंडेशन ने दर्ज कराई FIR

dog in Jodhpur

Rajasthan News: सोशल मीडिया पर राजस्थान के जोधपुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ते को कार से बांधकर दौड़ाया जा रहा है। कुत्ते की गर्दन में एक रस्सी बंधी है जिसे कार सवार ने पकड़ा हुआ है। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल होने के बाद डॉग होम फाउंडेशन ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1571501142672314368

कार चलाने वाला शख्स का नाम डॉक्टर रजनीश गलवा बताया जा रहा है जो मुख्य रूप से सर्जन के तौर पर जाने जाते हैं। वीडियो में डॉ. गालवा अपनी एसयूवी चलाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान कुत्ते के पट्टे में रस्सी बांधकर वे पकड़े दिख रहे हैं। इस दौरान रस्सी से बंधे कुत्ते को गाड़ी के पीछे भागते हुए देखा जा सकता है।

विज्ञापन

लोगों ने ऐसा न करने की अपील की, डॉक्टर ने अनसुना किया

पूरे मामले के दौरान कुत्ता थका नजर आ रहा है और सड़क पर इधर-उधर दौड़ता दिख रहा है। इस दौरान पीछे से आ रहे कुछ वाहन सवारों ने डॉक्टर गलवा से ऐसा न करने की अपील भी कि लेकिन उन्होंने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया।

विज्ञापन

उधर, वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने डॉक्टर गालवा की आलोचना की है। यूजर्स ने इस मामले को जानवरों के खिलाफ क्रूरता बताया है। उधर, मामले की जानकारी के बाद डॉग होम फाउंडेशन ने डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कराकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ