हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली में अब डर लगता है! वेलकम इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग से स्कूटी सवार युवक की मौत, दूसरा छलनी

Delhi Murder News: दिल्ली के वेलकम इलाके में शुक्रवार देर रात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर युवकी की हत्या कर दी। घटना में दूसरा युवक घायल हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Delhi Men Killed in Firing

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली में अब रहने से डर लगता है। रोज हो रही घटनाओं से आम आदमी खौफ में जी रहा है। दिल्ली के वेलकम इलाके शुक्रवार देर रात हुई फायरिंग की घटना में स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नदीम के तौर पर हुई है। इस हमले में स्कूटी सवार दूसरा युवक घायल हो गया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। वहीं हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना नदीम के घर के पास हुई। जब वह अपने दोस्तों के साथ घर लौट रहा था। उस दौरान तीन अज्ञात हमलावरों ने नदीम को घेर लिया। पुलिस ने आशंका जताई कि हमलावर नदीम के घर के बाहर उसके इंतजार में थे। जैसे ही नदीम दोस्तों के साथ वहां पहुंचा, बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगने पर नदीम घायल हो गया। इस दौरान वहां मौजूद लोग उसे लेकर हाॅस्पिटल पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः Train Derail: शालीमार एक्सप्रेस पटरी से उतरी, सिकंदराबाद से आ रही थी ट्रेन, हावड़ा में हादसा

लोगों में हड़कंप

घटना में नदीम के साथ आए उसके दोस्त के पैर में भी गोली लगी है, वहीं दूसरा साथी बाल-बाल बच गया। बदमाश हमला करने के बाद नदीम का मोबाइल लेकर फरार हो गए। हालांकि उन्होंने अपनी बाइक वहीं छोड़ दी। फायरिंग की घटना के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस ने बताया कि हमले में शामिल बदमाशों को जल्द ही अरेस्ट कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः अंकिता राठौर और हसनैन अंसारी की शादी कल नहीं होगी, जानें क्या है मामला और हाईकोर्ट कैसे पहुंचा?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola