Delhi Vasudev Ghat Yamuna Aarti : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ वासुदेव घाट पहुंचीं और पूजा अर्चना की। उन्होंने यमुना की आरती उतारी। वासुदेव घाट पर शाम की आरती में शामिल होकर पूजा करती हुईं सीएम रेखा गुप्ता और उनके मंत्रियों के वीडियो सामने आए हैं।
दिल्ली के कैबिनेट मंत्री प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रवींद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा, पंकज कुमार सिंह सहित अन्य भाजपा नेता गुरुवार को शाम की आरती में शामिल होने के लिए यमुना के वासुदेव घाट पर पहुंचे। आरती में सीएम रेखा गुप्ता पहुंचीं। इस दौरान रेखा गुप्ता ने अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ वासुदेव घाट पर पूजा अर्चना की और फिर आरती हुई।
यह भी पढ़ें : सीएम पद संभालते ही एक्शन में रेखा गुप्ता, भ्रष्टाचार मामले में बनेगी SIT, पहली कैबिनेट का एजेंडा आया सामने
शुरुआत अच्छी है : परवेश वर्मा
वासुदेव घाट पर पूजा पाठ करने के बाद दिल्ली के मंत्री परवेश वर्मा ने कहा कि शुरुआत अच्छी है, यमुना आरती करके अच्छा लग रहा है।
सीएम ने वासुदेव घाट पर की पूजा अर्चना
सीएम रेखा गुप्ता ने वासुदेव घाट पर विधि विधान पूजा अर्चना की। इस दौरान शंख और घंटियों की आवाज से वासुदेव घाट का माहौल भक्तिमय हो गया। भजन भी बजा और पंडितों ने मंत्रों का उच्चारण किया। आरती के दौरान दिल्ली की सीएम समेत सभी मंत्री हाथ जोड़कर खड़े रहे।
दिल्ली कैबिनेट की होगी पहली बैठक
अब दिल्ली कैबिनेट की पहली बैठक होगी, जिसमें कई अहम मुद्दों पर फैसला हो सकता है। बताया जा रहा है कि सीएम रेखा गुप्ता भ्रष्टाचार के मामले में एसआईटी गठित कर सकती हैं और दिल्ली में आयुष्मान योजना लागू कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें : रेखा गुप्ता ने दिल्ली सीएम पद की शपथ ली, प्रवेश वर्मा-कपिल मिश्रा समेत 6 विधायक बने मंत्री
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
2 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
13 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
18 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
22 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
1 day ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines