---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

रेखा गुप्ता ने दिल्ली सीएम पद की शपथ ली, प्रवेश वर्मा-कपिल मिश्रा समेत 6 विधायक बने मंत्री

Rekha Gupta Delhi CM Oath Ceremony : शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले चुकी हैं। रामलीला मैदान में हुए समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा समेत कई बड़े नेता शामिल होने के लिए पहुंचे।

---विज्ञापन---

Rekha Gupta Delhi CM Oath Ceremony : राजधानी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री मिल गई है। शालीमार बाग से विधायक बनीं रेखा गुप्ता दिल्ली के रामलीला में मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुकी हैं। उनके साथ ही 6 चेहरे कैबिनेट मंत्री भी बनने वाले हैं। प्रवेश वर्मा (नई दिल्ली), मनजिंदर सिंह सिरसा (राजौरी गार्डन), रवींद्र कुमार इंद्राज (बवाना), कपिल मिश्रा (करावल नगर), आशीष सूद (जनकपुरी) और पंकज कुमार सिंह (विकासपुरी) को दिल्ली कैबिनेट में मंत्री बनाया गया है।

---विज्ञापन---

कार्यक्रम में कौन-कौन मौजूद?

शपथ ग्रहण समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हुआ। समारोह में शामिल होने के लिए गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, चंद्रबाबू नायडू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, आंध्र प्रदेश के उप उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण, राजस्थान के सीएम भजन लाल, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, यूपी के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, ब्रजेश पाठक, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी पहुंचे।

दिलचस्प बात ये है कि आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल भी मंच पर मौजूद थी।

---विज्ञापन---

केंद्रीय मंत्री अमित शाह कार्यक्रम में पहुंचे।

---विज्ञापन---

कौन हैं रेखा गुप्ता?

---विज्ञापन---

लगभग दस साल ABVP की सदस्य रहने के बाद 2002 में भाजपा में शामिल हुईं थीं। वह दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। रेखा गुप्ता अनुभवी पार्षद रह चुकी हैं। शालीमार बाग से  उन्होंने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को 29,595 वोटों से हराया।

First published on: Feb 20, 2025 12:17 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola