Yamuna Expressway KMP Merge: दिल्ली-एनसीआर के अलावा मेरठ-सोनीपत में रहने वाले लोग भी अब आसानी से आगरा जा सकेंगे। इसके लिए यमुना एक्सप्रेसवे को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से जोड़ने का काम शुरू हो गया है। इस प्रोजेक्ट के लिए 60 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत की गई है। एनएचएआई की टीम ने दोनों एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले इंटरचेंज की जमीन का निरीक्षण किया है।
बता दें कि अभी आगरा जाने वाले वाहनों को केजीपी से यमुना एक्सप्रेसवे पर जाने के लिए लगभग 20 किलोमीटर की एडिशनल दूरी तय करनी पड़ती है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर ट्रैफिक दबाव से राहत मिलेगी। दूरी तय करने में समय भी कम लगेगा। इसके बन जाने से कासना और परी चौक पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा।
2023 में शुरू हुआ था काम
इस दोनों हाइवे के मर्ज होने के बाद अब गाजियाबाद, हापुड़ और मेरठ के लोगों को आगरा जाने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे का सीधा रास्ता मिल जाएगा। अभी इन लोगों को नोएडा होकर आगरा जाना पड़ता है। इंटरचेंज पर 8 लूप बनाए जाएंगे। जोकि 11 किलोमीटर लंबे होंगे। इससे वाहन चालकों को इंटरचेंज से उतरने और चढ़ने में आसानी होगी। प्रोजेक्ट को एक साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। बता दें कि इस प्रोजेक्ट पर काम साल 2023 में शुरू हुआ था।
ये भी पढ़ेंः Delhi Weather: कोहरे से दिल्ली में जीरो विजिबिलिटी, आज ये इलाके सबसे ठंडे, बारिश कब?
एनएचआई को सौंपा जिम्मा
इस प्रोजेक्ट काम फिलहाल शुरू हो गया है। मिट्टी पर खर्च होने वाले 22 करोड़ रुपये के अतिरिक्त एस्टीमेट के चलते कुछ समय बाद काम रूक गया था। ऐसे में इस प्रोजेक्ट का पूरा करने का जिम्मा एनएचएआई को सौंपा गया। यह प्रोजेक्ट इस क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे न केवल यातायात व्यवस्था में सुधार देखने को मिलेगा। क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।
ये भी पढ़ेंःYEIDA Plot Scheme: नोएडा में प्लॉट लेने वालों के लिए 20 जनवरी खास क्यों? कहां किस साइज के प्लॉट
संबंधित खबरें
कौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
8 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
9 hrs agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
10 hrs agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
12 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
12 hrs agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
14 hrs ago10 रुपये के नोट पर हुआ झगड़ा, डिलिवरी एजेंट ने कर लिया सुसाइड; बनाया VIDEO
14 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
16 hrs agoदिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सिग्नल में खराबी, हजारों यात्री फंसे
18 hrs ago100 साल पुरानी मस्जिद को खाली करने का नोटिस, पानी-बिजली सप्लाई बंद
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines