Delhi Weather: कोहरे से दिल्ली में जीरो विजिबिलिटी, आज ये इलाके सबसे ठंडे, बारिश कब?

Delhi Weather: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा रखी है। कल रात से ही राजधानी में कोहरे छाया हुआ है, जिससे विजिबिलिटी काफी कम है। ऐसे में लोगों को काफी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है। जानिए आज किस इलाके में कितना तापमान है।

Delhi Weather Update

photo credit-ani

Delhi Weather: दिल्ली में इन दिनों सर्दी का सितम जारी है। राजधानी से लेकर नोएडा के अधिकांश इलाके घने कोहरे की चादर से ढके हुए हैं। दरअसल, पहाड़ों से आने वाली सर्द हवाओं ने यहां ठिठुरन बढ़ा दी है। शुक्रवार की सुबह दिल्ली में स्मॉग और कोहरा छाया रहा, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्मॉग के कारण लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है और विजिबिलिटी कम होने की वजह से वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है। हालांकि, IMD ने वीकेंड पर बारिश होने का अनुमान जताया है।

कोहरे ने रोकी दिल्ली की स्पीड

दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बाद अब फिर से ग्रैप-3 वाले हालात पैदा हो गए हैं। वीरवार रात से ही दिल्ली से लेकर नोएडा के अधिकांश इलाके स्मॉग से ढके दिखाई दिए। SAFAR की रिपोर्ट के अनुसार, सुबह 408 AQI दर्ज किया गया है। 400 पार की हवा अति खराब हवा की श्रेणी में आती है, जो लोगों की सेहत को बुरी तरह से प्रभावित करती है।

सबसे प्रदूषित इलाके

नेहरू नगर
आरके पुरम
सिरी फोर्ट
सोनिया विहार
वजीरपुर
आनंद विहार
बवाना

आज का मौसम

हालांकि, कोहरा काफी है मगर सुबह शीतलहर नहीं चल रही थी, जिससे ठंड कम महसूस हुई। आज के तापमान की बात करें, तो मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। सुबह के समय कोहरा और अंधेरा छाया हुआ है, दिन ढलते-ढलते शाम तक तापमान में परिवर्तन देखा जा सकता है और कोहरा भी बढ़ने की आशंकाएं हैं।

ये इलाके सबसे ठंडे

आया नगर
पुसा
लोधी रोड
पालम
राज घाट
नोएडा
नजफगढ़

कब होगी बारिश?

IMD की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में इस हफ्ते के अंत तक यानी 11 से 12 जनवरी के बीच बारिश होने की संभावनाएं जताई गई हैं। इसके बाद अधिकतम तापमान में गिरावट हो सकती है, जिससे सर्दी बढ़ सकती है। कल यानी 9 जनवरी को अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था और न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस था।

दिल्ली में Visibility लो

न्यूज एजेंसी ANI ने दिल्ली के अलग-अलग इलाकों के विजुअल्स शेयर किए हैं, जिनमें विजिबिलिटी बिल्कुल कम दिखाई दे रही है। ऐसे में गाड़ी चलाने वालों को और सुबह दफ्तर जाने वाले लोगों को काफी मुश्किलें हो रही हैं।

 

दिल्लीवासी कुछ बातों का ख्याल रखें

कम दूरी के लिए साइकिल का इस्तेमाल करें।
कार पूलिंग का यूज कर सकते हैं।
पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें।
दफ्तर आने-जाने के समय में बदलाव करें।
गाड़ी संभलकर चलाएं।
मास्क का प्रयोग करें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ