Delhi Assembly Election 2025: अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के साथ ही राजधानी में महाराष्ट्र के साथ विधानसभा चुनाव कराने की मांग की है। हालांकि दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा को भंग नहीं किया है। केजरीवाल ने कहा कि मैं और मनीष सिसोदिया जनता के बीच जाएंगे और जनता से अपनी ‘ईमानदारी का सर्टिफिकेट’ मांगेंगे। अब सवाल ये है कि दिल्ली में चुनाव कब हो सकते हैं, क्या चुनाव आयोग केजरीवाल की बात मान लेगा।
ये भी पढ़ेंः केजरीवाल के बाद दिल्ली में CM पद के 5 दावेदार कौन? किसका दावा सबसे मजबूत
एक्सपर्ट्स की मानें तो जल्दी चुनाव कराने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार को चुनाव आयोग को ठोस कारण बताने होंगे। हालांकि अंतिम फैसला चुनाव आयोग का ही होगा। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा सत्र 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है। और माना जा रहा है कि इस तारीख से पहले दिल्ली में चुनाव हो सकते हैं। जबकि महाराष्ट्र विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है।
ये भी पढ़ेंः सुनीता केजरीवाल किस तरह बन सकती हैं दिल्ली की सीएम, क्या कहते हैं नियम?
दरअसल संवैधानिक प्रावधानों के मुताबिक चुनाव आयोग दिल्ली में महाराष्ट्र के साथ चुनाव करा सकता है। लेकिन पिछले चुनावों के शेड्यूल को देखें तो चुनाव आयोग ने दिल्ली में विधानसभा चुनाव के साथ किसी और राज्य का चुनाव नहीं कराया है।
दिल्ली में जल्दी विधानसभा चुनाव कराने में एक और बाधा ये है कि वोटर लिस्ट अपडेट करने का काम अभी शुरू नहीं हुआ है। दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट करने का काम 1 जनवरी से शुरू होगा। किसी भी चुनाव से पहले पहली बार के वोटरों को मौका देने के लिए वोटर लिस्ट का अपडेट किया जाना अनिवार्य है। ऐसे में चुनाव आयोग तय शेड्यूल पर ही चुनाव करा सकता है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में आज रात 10 बजे से जंतर-मंतर के 4km के दायरे में बंद रहेगा इंटरनेट
2 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को 'लॉकडाउन'! किन-किन चीजों पर रहेगा बंद का असर?
2 hrs agoCJP प्रदर्शन के चलते दिल्ली में अलर्ट! CP में कल दुकानें-रेस्टोरेंट बंद
3 hrs agoअनुमति नहीं मिलने पर भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी CJP, दीपके का ऐलान
4 hrs agoदिल्ली में कल स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन क्लास, कॉलेजों में परीक्षा स्थगित
5 hrs agoJNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
5 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
6 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
8 hrs agoदोस्त के बर्थडे पर किराए पर ली ऑडी कार, 3 गाड़ियों को ठोका, एक की मौत
10 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines