Video: तिहाड़ जेल में मसाज करवाते कैमरे में कैद हुए AAP नेता सत्येंद्र जैन, बीजेपी हुई हमलावर

Satyendra Jain

Satyendar Jain: भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को तिहाड़ जेल की कोठरी में आम आदमी पार्टी के मंत्री सत्येंद्र जैन की मालिश करवाते हुए एक वीडियो जारी किया। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही तिहाड़ जेल के अधीक्षक अजीत कुमार को सस्पेंड किया गया था। अजीत कुमार पर आरोप था कि उन्होंने जेल के अंदर सत्येंद्र जैन को वीआईपी ट्रीटमेंट मुहैया कराई है। अब भाजपा ने मसाज कराने का वीडियो जारी किया है।

विज्ञापन

तिहाड़ जेल सूत्रों के मुताबिक, वीडियो पुराना है। जेल प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों और जेल कर्मचारियों के खिलाफ पहले ही कार्रवाई कर दी है। इससे पहले, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आरोप लगाया था कि कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार सत्येंद्र जैन को तिहाड़ जेल के अंदर वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। साथ ही सिर की मालिश, पैरों की मालिश और पीठ की मालिश जैसी सुविधाएं भी दी जा रही थीं।

विज्ञापन

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1593834654721011713

ईडी ने वीआईपी ट्रीटमेंट के सौंपे थे सबूत

जांच एजेंसी ने जेल में दिल्ली के मंत्री के वीआईपी ट्रीटमेंट से संबंधित साक्ष्य भी एक अदालत को सौंपे। ईडी की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एसवी राजू ने कहा, “अज्ञात व्यक्ति सत्येंद्र जैन के पैरों की मालिश कर रहा था। सत्येंद्र जैन को जेल के अंदर स्पेशल फूड भी दिया जा रहा है।”

विज्ञापन

एएसजी ने अदालत के साथ कुछ सीसीटीवी तस्वीरें शेयर कीं और आरोप लगाया कि जैन ज्यादातर समय या तो अस्पताल में या जेल में विभिन्न सुविधाओं का आनंद लेते हैं। बता दें कि दिल्ली के 58 वर्षीय मंत्री को 30 मई को गिरफ्तार किया गया था।

https://twitter.com/Shehzad_Ind/status/1593814945472614400

विज्ञापन

केजरीवाल सरकार पर हमलावर हुई भाजपा

जेल के अंदर मालिश कराने का सीसीटीवी फुटेज जारी करने के बाद भाजपा केजरीवाल सरकार पर हमलावर हो गई है। भाजपा के शहजाद पूनावाला ने एक ट्वीट कर लिखा कि जेल में वीवीआईपी ट्रीटमेंट! क्या केजरीवाल ऐसे मंत्री का बचाव कर सकते हैं? क्या उन्हें बर्खास्त नहीं कर देना चाहिए? यह आम आदमी पार्टी का असली चेहरा दिखाता है!

बता दें कि इससे पहले आम आदमी पार्टी ने जैन को जेल में विशेष इलाज के आरोपों को बेतुका और निराधार बताते हुए खारिज कर दिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ