बारिश के बाद दिल्ली NCR में कहां-कहां लगा ट्रैफिक जाम, घुटनों तक भरा पानी, देखें पुलिस की एडवाइजरी

Delhi NCR Traffic Jam : दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार को झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बरसात के बाद कई जगहों पर जलभराव हो गया, जिससे सड़कों पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। इसे लेकर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की।

Traffic Jam in Delhi NCR

बारिश के बाद दिल्ली में जलभराव।

Delhi NCR Traffic Jam : अगर आप दिल्ली एनसीआर जाने वाले हैं तो सावधान हो जाएं। भारी बारिश के बाद राजधानी और उसके आसपास के जिलों में पानी भर गया। सड़कें जलमग्न हो गईं, जिससे ट्रैफिक जाम लग गया। कई जगहों पर लोगों के घुटनों तक बरसात का पानी भर गया। इसे लेकर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी की है। आइए जानते हैं कि दिल्ली में कहां लगा है ट्रैफिक जाम?

विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर में गुरुवार से रुक-रुककर बारिश हो रही है। शुक्रवार सुबह आसमान में काले बादल छाए हुए थे। शाम को गरज के साथ जमकर बादल बरसे, जिससे कई जगहों पर पानी भर गया। इसकी वजह से इंडिया गेट के पास और धौला कुआं जाने वाले रास्ते पर ट्रैफिक जाम लगा है। दिल्ली के कालकाजी मंदिर और नेहरू प्लेस से चिराग दिल्ली की ओर जाने वाली सड़क पर भी गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लगी हैं। जाम की वजह से लोग देरी से अपने गंतव्य स्थानों पर पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

विज्ञापन

दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में बारिश का पानी भर हुआ है। घुटनों तक भरे पानी के बीच से लोग गुजरने को मजबूर हैं। इस बीच दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की। आनंद पर्वत इलाके में जलभराव की वजह से नई रोहतक रोड के दोनों साइट जखीरा से कमाल टी प्वाइंट तक ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। वहीं, बारिश के बाद गौतमबुद्ध नगर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। नोएडा सेक्टर 62 पर लबालब पानी भरा हुआ है।

विज्ञापन

इन रूट्स से जाएं लोग

विज्ञापन

पंजाबी बाग जाने वाली गाड़ियों को कुछ समय के लिए लिबर्टी सिनेमा के पास से कमला टी प्वाइंट से वीर बंदा बैरागी मार्ग की ओर मोड़ दिया गया है। लोग पंजाबी बाग से स्वामी नारायण मार्ग, इंद्रलोक और फिर अशोक विहार से होकर जा सकते हैं। पंजाबी बाग से पहाड़गंज/मध्य दिल्ली की ओर आने वाला यातायात मोती नगर और पटेल रोड से होकर निकल रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ