---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

सावधान! दिल्ली में आज डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक, बीटिंग रिट्रीट के फुल ड्रेस रिहर्सल को लेकर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में मंगलवार को ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। गणतंत्र दिवस आयोजन में बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी होनी है। मंगलवार को इसका फुल ड्रेस रिहर्सल होना है। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

---विज्ञापन---

दिल्ली में लोकतंत्र के त्योहार का उत्सव चल रहा है। गणतंत्र दिवस होने के बाद अब बीटिंग रिट्रीट का आयोजन होना है। 27 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल होना है। इस दौरान दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। जाम की समस्या से बचने के लिए ट्रैफिक प्लान देखकर ही घर से निकलें। ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन जारी किया है।

दिल्ली यातायात पुलिस ने मंगलवार को विजय चौक और उसके आसपास होने वाले ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। यह डायवर्जन मंगलवार शाम 4 बजे से 6 बजे तक जारी रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित अवधि के दौरान विजय चौक आम लोगों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा।

---विज्ञापन---

इसके अलावा विजय चौक की ओर जाने वाली कई सहायक सड़कों पर भी वाहनों का आवागमन बैन रहेगा। इनमें कृषि भवन गोलचक्कर से विजय चौक की ओर जाने वाली रायसीना रोड, दारा शिकोह रोड गोलचक्कर से आगे, कृष्णा मेनन मार्ग गोलचक्कर और सुनहरी मस्जिद गोलचक्कर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Toll Tax rules changed: इन हाइवे पर म‍िलेगा 70% का ड‍िस्‍काउंट; चेक करें ड‍िटेल

---विज्ञापन---

एडवाइजरी में कहा गया है कि विजय चौक और रफी मार्ग-कर्तव्य पथ चौराहे के बीच का कर्तव्य पथ भी यातायात के लिए बंद रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और रिहर्सल के दौरान प्रभावित मार्गों से बचें।

यातायात पुलिस ने लोगों को बैन के समय इन मार्गों से बचने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है। इनमें रिंग रोड, रिज रोड, अरबिंदो मार्ग, मदरसा टी-पॉइंट, सफदरजंग रोड-कमाल अतातुर्क मार्ग, रानी झांसी रोड और मिंटो रोड आदि शामिल हैं। बीटिंग रिट्रीट समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल 27 जनवरी को होने वाला है, जबकि मुख्य बीटिंग रिट्रीट समारोह 29 जनवरी को आयोजित किया जाएगा, जो गणतंत्र दिवस समारोह के औपचारिक समापन का प्रतीक होगा।

---विज्ञापन---

इस बीच, सोमवार को कर्तव्य पथ पर भारत की विशाल सांस्कृतिक विविधता, विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ती क्षमताओं और सैन्य पराक्रम का प्रदर्शन देखने को मिला, क्योंकि दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में लोगों ने उत्साह के साथ 77वां गणतंत्र दिवस मनाया।

यह भी पढ़ें: घर बैठे कट गया गाड़ी का चालान? घबराएं नहीं, 45 दिन में यहां दे सकते हैं चुनौती, जानें पूरा प्रोसेस

---विज्ञापन---
First published on: Jan 27, 2026 07:37 AM

End of Article

About the Author

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola