घर बैठे कट गया गाड़ी का चालान? घबराएं नहीं, 45 दिन में यहां दे सकते हैं चुनौती, जानें पूरा प्रोसेस

अगर आपके नाम पर ट्रैफिक ई-चालान कट गया है और आपको लगता है कि ये गलत है, तो अब आप उसे 45 दिनों के भीतर ऑनलाइन चुनौती दे सकते हैं. सरकार ने चालान से जुड़े नियमों को आसान बनाया है, जिससे आम लोगों को राहत मिलेगी. जानिए चालान चैलेंज करने की पूरी प्रक्रिया, समय सीमा और जरूरी नियम आसान भाषा में.

traffic challan rule

Credit: Social Media

विज्ञापन

अगर आपके मोबाइल पर ट्रैफिक चालान का मैसेज आया है और आपको लगता है कि चालान गलत है, तो अब घबराने की जरूरत नहीं है. सरकार ने ट्रैफिक ई-चालान को लेकर साफ नियम बनाए हैं. अब कोई भी व्यक्ति चालान मिलने के 45 दिनों के भीतर उसे चुनौती दे सकता है. इसका मकसद लोगों को सही मौका देना है ताकि गलत चालानों को सुधारा जा सके. जब आपके नाम पर ई-चालान कटता है, तो आपको उसे मानने या चुनौती देने के लिए 45 दिन का समय मिलता है. अगर आपने इस समय के अंदर कुछ नहीं किया, तो माना जाएगा कि आपने चालान स्वीकार कर लिया है. इसके बाद चालान की रकम भरना जरूरी हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: अलर्ट! ट्रैफिक चालान या टोल टैक्स नहीं भरा तो नेशनल हाईवे पर ड्राइविंग भूल जाएं, क्या है सरकार का नया नियम?

विज्ञापन

चालान को चुनौती कैसे दें?

चालान को चुनौती देने के लिए आपको echallan.parivahan.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा. वहां वाहन नंबर या चालान नंबर डालकर लॉग-इन करें. अगर चालान गलत है, तो आप अपनी बात लिख सकते हैं और साथ में सबूत भी अपलोड कर सकते हैं, जैसे फोटो या वीडियो. आपके द्वारा दी गई जानकारी को ट्रैफिक विभाग का अधिकारी देखेगा. अधिकारी को 30 दिनों के अंदर फैसला लेना होगा. अगर आपकी बात सही पाई गई, तो चालान रद्द कर दिया जाएगा. अगर अधिकारी आपकी बात से सहमत नहीं हुआ, तो चालान को सही मानते हुए उसकी वजह साफ की जाएगी. अगर आप अधिकारी के फैसले से खुश नहीं हैं, तो आप कोर्ट जा सकते हैं. इसके लिए आपको चालान की रकम का 50% पहले जमा करना होगा. चालान पर आखिरी फैसला अदालत का होगा.

चालान नहीं भरा तो क्या होगा?

अगर आपने न तो चालान भरा और न ही उसे चुनौती दी, तो परेशानी बढ़ सकती है.
• आपके ड्राइविंग लाइसेंस (DL) और RC से जुड़ी सेवाएं रोकी जा सकती हैं.
• बार-बार नोटिस भेजे जा सकते हैं.
• वाहन और लाइसेंस को ‘Not to be Transacted’ की कैटेगरी में डाला जा सकता है.

किन चालानों पर लागू है नियम?

ये नियम उन चालानों पर लागू होता है जिन्हें मौके पर या ऑनलाइन भरा जा सकता है, यानी कंपाउंडेबल चालान. कुल मिलाकर, अगर आपको लगता है कि आपका ट्रैफिक चालान गलत है, तो समय रहते उसे चुनौती दें. 45 दिन की सीमा का ध्यान रखें, वरना बाद में जुर्माना भरना ही पड़ेगा.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ