Delhi Traffic Live Update: दिल्ली में ट्रैफिक जाम एक बड़ी समस्या है। यहां आए दिन कहीं न कहीं ट्रैफिक जाम रहता है। जिससे चंद मिनटों का सफर तय करने में लोगों को घंटों तक लग जाते हैं। सड़कों पर वाहनों की कतारें लगी रहती हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए News 24 आपको दिल्ली-एनसीआर के ट्रैफिक की पल-पल अपडेट देगा।
इन सड़कों से करें परहेज, यहां देखें लाइव अपडेट…
घर से सुबह ऑफिस निकलते या सड़क पर वाहन लेकर निकलने से पहले अगर आपको अपने गंतव्य तक जाने के रास्ते का ट्रैफिक का हाल मिल जाए तो आप न केवल जाम से बच सकते हैं। मार्ग डायवर्ट कर जाम से बच भी सकते हैं। इसी को देखते हुए न्यूज 24 एक मुहिम चालू कर रहा है। जिसमें आपको एनसीआर के पलपल का अपडेट देखने को मिलेगा।
Delhi Traffic Live Updates:
रात 9 बजे: नांगलोई से गुरु हरकिशन नगर की तरफ जाते हुए रोड पर जाम लगा है। चंदर विहार खंडा साहिब चौक ट्रैफिक स्लो है। रिंग रोड पर बसई द्वारा पुर पर वाहन धीमी गति से चल रहे हैं। वजीराबाद रोड पर जाम है। बाहरी रिंग रोड पर मजनूं का टीला पर जाम लगा है।
https://twitter.com/drasskargil/status/1625146071612788736?s=20&t=SKP0hLDcvIgdDoeJqZ4Ygw
सुबह 11 बजे: दिल्ली से नोएडा जॉब के लिए आने वालों के कारण नोएडा के सेक्टर-16 चौराहा (रजनीगंधा चौक) पर भीषण जाम लगा। सिग्नल पर खड़े वाहन चालकों ने तीन बार में चौराहे को पार किया।
सुबह 10 बजे: दिल्ली से नोएडा आते समय भीषण जाम रहा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर डीएनडी के सेक्टर-16 और सेक्टर-18 फ्लाईओवर के नीचे जाम रहा।
सुबह 9 बजे: बुद्ध विहार में ट्रैफिक जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
https://twitter.com/dtptraffic/status/1624980324462768128?cxt=HHwWgMDR6du_i40tAAAA
सुबह 9 बजे- डीएमई एक्सप्रेसवे पर गाजीपुर की ओर से जाम लगा हुआ है, लोगों के अनुसार यहां अक्सर जाम की समस्या रहती है। जिससे यहां से गुजरने वाले लोगों को अक्सर परेशानी का सामना करना पड़ता है।
https://twitter.com/IMManeeshsingh/status/1624978633579442178
सुबह 8 बजे-तुगलकाबाद एक्सटेंशन में ट्रैफिक जाम है। एमबी रोड पर खानपुर से बतरा अस्पताल जाते हुए जाम लगा हुआ है। इसी तरह गुरु रविदास मार्ग से ओखला जाते हुए ट्रैफिक स्लो है। वजीराबाद रोड पर खजूरी खास से भजनपुरा के बीच जाम लगा है।
https://twitter.com/RegentAutomobil/status/1624958614518784001?s=20&t=12eLO_qzJ1TrwKxhUJqZmg
जानें कितनी विकराल है समस्या
एक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली दिल्ली जाम के मामले में दुनिया के बड़े शहरों में 11वां स्थान पर है। यहां शाम के समय करीब 77% और सुबह के समय औसतन 53% प्रतिशत सड़कों जाम रहती हैं। यहां जाम का कारण अवैध पार्किंग, खराब सड़कें, मॉनसूनी बारिश, वाहन खराब होना आदि है।
और पढ़िए –Uttarakhand Patwari Exam: नकल विरोधी कानून के तहत उत्तरकाशी में दर्ज हुआ पहला मुकदमा
यहां करें शिकायत
दिल्ली: ट्विटर हैंडल @dtptraffic, 24×7 Control Room : +91-11-25844444,1095
नोएडा: ट्विटर हैंडल @noidatraffic, यातायासत हेल्पलाइन नंबर-9971009001
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
1 hr agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
11 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
13 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
18 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
19 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 day agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines