---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Delhi Traffic Live Update: दिल्ली शहर में कहां-कहां है ट्रैफिक, यहां जानें पल-पल का अपडेट

Delhi Traffic Live Update: दिल्ली में ट्रैफिक जाम एक बड़ी समस्या है। यहां आए दिन कहीं न कहीं ट्रैफिक जाम रहता है। जिससे चंद मिनटों का सफर तय करने में लोगों को घंटों तक लग जाते हैं। सड़कों पर वाहनों की कतारें लगी रहती हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। […]

---विज्ञापन---

Delhi Traffic Live Update: दिल्ली में ट्रैफिक जाम एक बड़ी समस्या है। यहां आए दिन कहीं न कहीं ट्रैफिक जाम रहता है। जिससे चंद मिनटों का सफर तय करने में लोगों को घंटों तक लग जाते हैं। सड़कों पर वाहनों की कतारें लगी रहती हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए News 24 आपको दिल्ली-एनसीआर के ट्रैफिक की पल-पल अपडेट देगा।

और पढ़िए –Uttarakhand Patwari Exam: एक लाख अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, CM धामी बोले- नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

---विज्ञापन---

इन सड़कों से करें परहेज, यहां देखें लाइव अपडेट…

घर से सुबह ऑफिस निकलते या सड़क पर वाहन लेकर निकलने से पहले अगर आपको अपने गंतव्य तक जाने के रास्ते का ट्रैफिक का हाल मिल जाए तो आप न केवल जाम से बच सकते हैं। मार्ग डायवर्ट कर जाम से बच भी सकते हैं। इसी को देखते हुए न्यूज 24 एक मुहिम चालू कर रहा है। जिसमें आपको एनसीआर के पलपल का अपडेट देखने को मिलेगा।

Delhi Traffic Live Updates: 

रात 9 बजे: नांगलोई से गुरु हरकिशन नगर की तरफ जाते हुए रोड पर जाम लगा है। चंदर विहार खंडा साहिब चौक  ट्रैफिक स्लो है। रिंग रोड पर बसई द्वारा पुर पर वाहन धीमी गति से चल रहे हैं। वजीराबाद रोड पर जाम है। बाहरी रिंग रोड पर मजनूं का टीला पर जाम लगा है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

सुबह 11 बजे: दिल्ली से नोएडा जॉब के लिए आने वालों के कारण नोएडा के सेक्टर-16 चौराहा (रजनीगंधा चौक)  पर भीषण जाम लगा। सिग्नल पर खड़े वाहन चालकों ने तीन बार में चौराहे को पार किया।

सुबह 10 बजे: दिल्ली से नोएडा आते समय भीषण जाम रहा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर डीएनडी के सेक्टर-16 और सेक्टर-18 फ्लाईओवर के नीचे जाम रहा।

---विज्ञापन---

सुबह 9 बजे: बुद्ध विहार में ट्रैफिक जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

---विज्ञापन---

सुबह 9 बजे- डीएमई एक्सप्रेसवे पर गाजीपुर की ओर से जाम लगा हुआ है, लोगों के अनुसार यहां अक्सर जाम की समस्या रहती है। जिससे यहां से गुजरने वाले लोगों को अक्सर परेशानी का सामना करना पड़ता है।

और पढ़िए –UP GIS 2023: समापन सत्र में पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, बोलीं- UP समृद्ध हुआ तो देश भी समृद्ध होगा

---विज्ञापन---

https://twitter.com/IMManeeshsingh/status/1624978633579442178

सुबह 8 बजे-तुगलकाबाद एक्सटेंशन में ट्रैफिक जाम है। एमबी रोड पर खानपुर से बतरा अस्पताल जाते हुए जाम लगा हुआ है। इसी तरह गुरु रविदास मार्ग से ओखला जाते हुए ट्रैफिक स्लो है। वजीराबाद रोड पर खजूरी खास से भजनपुरा के बीच जाम लगा है।

---विज्ञापन---

जानें कितनी विकराल है समस्या

एक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली दिल्ली जाम के मामले में दुनिया के बड़े शहरों में 11वां स्थान पर है। यहां शाम के समय करीब 77% और सुबह के समय औसतन 53% प्रतिशत सड़कों जाम रहती हैं। यहां जाम का कारण अवैध पार्किंग, खराब सड़कें, मॉनसूनी बारिश, वाहन खराब होना आदि है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –Uttarakhand Patwari Exam: नकल विरोधी कानून के तहत उत्तरकाशी में दर्ज हुआ पहला मुकदमा

 यहां करें शिकायत 

दिल्ली: ट्विटर हैंडल @dtptraffic, 24×7 Control Room : +91-11-25844444,1095

---विज्ञापन---

नोएडा: ट्विटर हैंडल @noidatraffic, यातायासत हेल्पलाइन नंबर-9971009001

और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Feb 13, 2023 08:24 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola