Delhi: इस चोर के आगे 'Spider-Man' भी फेल, दीवार के सहारे कई मंजिल चढ़ने की 'महारथ' हासिल

Thief With ‘Spider-Man’ Moves Lands In Delhi Police Net: आरोपी के बाद पकड़े जाने से दिल्ली पुलिस ने चोरी के 5 केस सुलझा लिए हैं। 50 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के बाद पुलिस ने उसे पकड़ा है।

Crime News

Thief With ‘Spider-Man’ Moves Lands In Delhi Police Net: दिल्ली पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। क्राइम की दुनिया में इस चोर को ‘स्पाइडर-मैन’ के नाम से जाना जाता है। दरसअल, चोर का असली नाम योगेश है, लेकिन उसे दीवार पर चढ़ने की ऐसी महारथ हासिल है कि वह बिना किसी सीढ़ी या सहारे के किसी स्पाइडर मैन की तरह कई मंजिल तक आसानी से चढ़ जाता है।

विज्ञापन

घरों में घुसने की उसकी इस खासियत की वजह से ही उसकी अपराध की दुनिया में डिमांड है। पुलिस ने योगेश को उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के कबीर नगर इलाके से पकड़ा है। उसके पास से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है। अभी पुलिस उससे चोरी का सामान खरीदने वाले लोगों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

50 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद हुई चोर की पहचान

आरोपी के बाद पकड़े जाने से दिल्ली पुलिस ने चोरी के 5 केस सुलझा लिए हैं। इस बारे में उत्तर-पश्चिम दिल्ली के पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि 27 दिसंबर को भरत नगर में एक घर में चोरी हुई। इस मामले की जांच के लिए पुलिस टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास करीब 50 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जिसके बाद योगेश की पहचान की गई।

विज्ञापन

किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था

योगेश की पहचान के बाद  पूरी योजनागत तरीके से उसे गिरफ्तार किया गया। वह पुलिस से बचने के लिए बार-बार अपनी जगह बदल रहा था। वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था लेकिन इससे पहले पुलिस ने उसे धर-दबोचा। अब पुलिस उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है, इसके अलावा उसके गिरोह के अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ