Delhi Assembly Elections 2025:  'आप' के लिए राह नहीं आसान, गठबंधन छोड़ दिल्ली चुनाव में इन पार्टियों ने मारी एंट्री

Delhi Assembly Elections 2025: बहुजन समाजवादी पार्टी प्रमुख मायावती के भतीजे आकाश आनंद पूर्वी दिल्ली की कोंडली में बड़ी सभा करेंगे। कांग्रेस पहले ही यहां आप के सामने चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी है।

जीतनराम मांझी, मायावती अजित पवार

जीतनराम मांझी, मायावती अजित पवार

Delhi Assembly Elections 2025: राजधानी में विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मियां तेज हैं। हाल ही में एनसीपी अजित पवार ने यहां अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की है। इसके अलावा 5 जनवरी 2025 को बहुजन समाजवादी पार्टी प्रमुख मायावती के भतीजे आकाश आनंद पूर्वी दिल्ली की कोंडली में बड़ी सभा करेंगे। कांग्रेस पहले ही यहां आप के सामने चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी है।

विज्ञापन

उधर, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी HAM दिल्ली में अकेले ही विधानसभा चुनाव लड़ेगी और इसके लिए जल्द ही अपने प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। वहीं, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मुस्तफाबाद विधानसभा से 2020 दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को अपना प्रत्याशी बनाया है, बता दें हुसैन फिलहाल जेल में बंद हैं।

विज्ञापन

47% से ज्यादा मत पाने वाली पार्टी ही बहुमत हासिल कर पाई

अब सवाल यह उठता है कि ये स्थानीय पार्टियां क्या दिल्ली की सत्ता में काबिज आप को नुकसान पहुंचा पाएंगी? चुनाव आयोग के आंकड़ों पर गौर करें तो ये बेहद मुश्किल नजर आ रहा है। बड़ी पार्टियों की ही बात करें तो राजधानी के पिछले 8 विधानसभा चुनावों और तीन निगम चुनावों में 47% से ज्यादा मत पाने वाली पार्टी ही यहां बहुमत हासिल कर पाई है। बता दें दिल्ली में अलग चुनाव लड़ने वाली एनसीपी अजित पवार महाराष्ट्र में एनडीए का हिस्सा है। वहीं, सपा, कांग्रेस और एआईएमआईएम INDIA गठबंधन का, जो अब यहां अकेले चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन

2020 में भाजपा का वोट प्रतिशत 38.51 रहा

पिछले दो विधानसभा चुनावों से ‘आप’ प्रचंड बहुमत से अपनी जीत दर्ज करती आई है। चुनाव आयोग के अनुसार बीते दो विधानसभा चुनावों में आप ने कुल 54.34% (2015) व 53.57% (2020) वोट हासिल किए हैं। वहीं, 2015 में दिल्ली की कुल 70 विधानसभा सीटों में से आप को 67 सीट पर विजयी मिली तो उस साल भाजपा ने 32.19 प्रतिशत वोट हासिल कर 3 सीट जीती थी। इसी तरह 2020 में जब आप ने 62 विधानसभा सीट जीतीं तो भाजपा का वोट प्रतिशत 38.51 रहा  और पार्टी को कुल 8 सीटों पर जीत मिली थी। बता दें पिछले 2 विधानसभा चुनावों में कोई रीजनल पार्टी दिल्ली में कोई कमाल नहीं कर पाई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ