विभव कुमार का रिमांड मांगेगी पुलिस, अग्रिम जमानत याचिका भी हुई दर्ज, आज ही होगी सुनवाई

Swati Maliwal Assault Case Accused Detained: स्वाति मालीवाल से मारपीट के आरोपी विभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे डिटेन करके थाने ले जाया गया है, जहां उससे पूछताछ की गई। वह 2 दिन से फरार था और दिल्ली CM हाउस में ही छिपा हुआ था।

Swati Maliwal Assault Case Accused Bibhav Kumar

Swati Maliwal Assault Case Accused Bibhav Kumar

Bibhav Kumar Arrest: AAP सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट करने वाले विभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे दिल्ली CM हाउस से ही डिटेन किया गया और पिछले गेट से सिविल लाइंस पुलिस थाना ले जाया गया है।

विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, थाने ले जाकर विभव कुमार को गिरफ्तार करने की कार्रवाई पूरी की। विभव कुमार से पूछताछ भी की। अब पुलिस विभव कुमार को मेडिकल कराने के बाद 30 हजारी कोर्ट में पेश करेगी। चर्चा है कि पुलिस उसका रिमांड मांग सकती है। वहीं विभव कुमार ने भी कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर कर दी है, जिस पर आज ही सुनवाई होगी।

विज्ञापन

दूसरी ओर, विभव कुमार के वकील करन शर्मा भी थाने पहुंच गए हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि विभव कुमार ने दिल्ली पुलिस को एक ईमेल किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि मैं हर जांच में सहयोग करने के लिए तैयार हूं। मीडिया के माध्यम से पता लगा कि मेरे खिलाफ FIR हुई है, लेकिन मुझे अभी तक कोई नोटिस नहीं दिया गया। मेरी शिकायत पर भी दिल्ली पुलिस संज्ञान ले।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

2 दिन से तलाश रही थी दिल्ली पुलिस

बता दें कि गुरुवार को स्वाति मालीवाल ने विभव कुमार के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। दिल्ली पुलिस के 3 अधिकारी उनके बयान दर्ज करने उनके घर पहुंचे थे और IPC की विभिन्न धाराओं के तहत देररात सिविल लाइंस थाने में विभव के कुमार FIR दर्ज की थी। वहीं जब पुलिस विभव कुमार के घर पहुंची तो वह नहीं मिला। 2 दिन से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

विज्ञापन

स्वाति मालीवाल की मेडिकल रिपोर्ट आई

दूसरी ओर, पुलिस ने गुरुवार देररात को ही स्वाति मालीवाल का एम्स में मेडिकल कराया। आज सुबह मेडिकल रिपोर्ट भी सामने आ गई, जिसमें स्वाति को 4 जगह चोट लगने की पुष्टि हुई है। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, स्वाति मालीवाल के बाएं पैर में चोट लगी है। दाई आंख में चोट के निशान मिले हैं। स्वाति के पूरे शरीर में 4 जगह गंभीर चोट लगी हैं और उनके सिर में जख्म है।

विज्ञापन

दिल्ली CM हाउस से 2 वीडियो आए सामने

बता दें कि गुरुवार शाम से लेकर आज दोपहर तक मारपीट केस सामने आने के बाद दिल्ली CM हाउस के अंदर से 2 फुटेज भी सामने आए। दोनों फुटेज CCTV कैमरे की हैं। एक फुटेज कल सामने आया, जिसमें स्वाति मालीवाल और CM हाउस के अंदर तैनात 2 स्टाफ कर्मी नजर आ रहे हैं। स्वाति मालीवाल की उन दोनों से तीखी बहस हो रही है। वे उन्हें बाहर जाने को कह रहे हैं।

विज्ञापन

दूसरा वीडियो आज सामने आया, जिसमें CM हाउस के अंदर तैनात महिला कर्मचारी उन्हें पकड़कर बाहर ले जा रही हैं। इस वीडियो को AAP ने भी अपने X हैंडल पर शेयर किया और सवाल उठाए कि आखिर यह क्या खेल है? FIR में लिखवाया गया कि वह चलने में भी सक्षम नहीं हैं, जबकि वीडियो में दिखाई दे रहा है कि वे अच्छे से अपने पैरों पर सही सलामत चल रही हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ