Rekha Gupta Delhi CM : दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया। बीजेपी विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता विधायक दल के नेता चुनी गईं। उन्हें दिल्ली की कमान मिली। रेखा गुप्ता गुरुवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में सीएम पद की शपथ लेंगी। विधायक दल की बैठक में परवेश वर्मा ने सीएम पद के लिए रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा था।
रेखा गुप्ता ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात की और दिल्ली भाजपा विधायक दल का नेता नामित किए जाने के बाद सरकार बनाने का दावा पेश किया। वह 20 फरवरी को दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी।
आपको बता दें कि रामलीला मैदान में सीएम के शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारी पूरी हो गई है। इस समारोह में पीएम मोदी और अमित शाह समेत बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमख्यमंत्री भी शिरकत करेंगे।
यह भी पढे़ं : हरियाणा में जन्म, ABVP से शुरू किया राजनीतिक सफर; रेखा गुप्ता कौन, जो बनीं दिल्ली की सीएम
दिल्ली बीजेपी ने दी बधाई
दिल्ली बीजेपी ने एक्स पर पोस्ट कर रेखा गुप्ता को बधाई दी। बीजेपी ने कहा कि रेखा गुप्ता को दिल्ली भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। हमें पूर्व विश्वास है कि आपके नेतृत्व में प्रदेश उत्तरोत्तर प्रगति करेगा।
यह भी पढे़ं : Delhi New CM: रेखा गुप्ता कौन? दिल्ली सीएम के लिए टॉप पर इनका नाम
रेखा गुप्ता के पति का आया बयान
दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और पूरे पार्टी नेतृत्व को रेखा में विश्वास व्यक्त करने के लिए धन्यवाद देता हूं।
संबंधित खबरें
दिल्ली-नोएडा समेत NCR में अचानक बिगड़ा मौसम, दिन में छाया अंधेरा; देखें IMD का अलर्ट
7 mins agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
24 mins agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
17 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
17 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
23 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
1 day agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
1 day agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines