---विज्ञापन---

Delhi New CM: रेखा गुप्ता कौन? दिल्ली सीएम के लिए टॉप पर इनका नाम

BJP MLA Rekha Gupta: दिल्ली में आज शाम तक नए मुख्यमंत्री का ऐलान हो जाएगा।

Rekha Gupta News: दिल्ली में आज शाम तक नए सीएम का ऐलान किया जा सकता है। सीएम के तौर पर जिन नामों की चर्चा सबसे अधिक हो रही है, उनमें रेखा गुप्ता का नाम सबसे आगे है। रेखा गुप्ता शालीमार बाग सीट से जीतकर विधानसभा पहुंची हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के बाद सबकी नजर नए मुख्यमंत्री पर है। आज शाम को बीजेपी के विधायक दल की बैठक होनी है। सूत्रों के मुताबिक रेखा गुप्ता का नाम सीएम के तौर पर सबसे आगे चल रहा है। रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से शुरू हुआ था। वे दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) की सचिव भी रह चुकी हैं। रेखा गुप्ता का जुड़ाव शहरी और ग्रामीण दोनों जगहों से माना जाता है।

ये भी पढ़ेंः Delhi CM की रेस में 3 नए दावेदार, अटकलों के बीच BJP विधायक दल की बैठक में होगा फैसला

---विज्ञापन---

उनका परिवार हरियाणा के जींद जिले के जुलाना में व्यापार करता है। रेखा गुप्ता ने दिल्ली में रहकर पढ़ाई की है। रेखा गुप्ता के पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में जॉब करते थे। इसके बाद ही उनका परिवार दिल्ली में शिफ्ट हुआ था। रेखा गुप्ता के दादा का नाम मनीराम जिंदल है, वे गांव में ही रहते हैं। रेखा गुप्ता समय-समय पर अपने गांव जाकर व्यापार आदि में भी हाथ बंटाती रही हैं।

---विज्ञापन---

बीजेपी सौंप सकती है बड़ी जिम्मेदारी

रेखा गुप्ता वैश्य समुदाय से संबंध रखती हैं। दिल्ली में इस समुदाय का अच्छा खास वोट बैंक है। वैश्य समुदाय को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का कोर वोटर माना जाता है। रेखा गुप्ता के नाम का ऐलान बीजेपी नए सीएम के तौर पर कर सकती है। बीजेपी की देश में कोई भी महिला सीएम फिलहाल नहीं है। सूत्रों के मुताबिक रेखा गुप्ता की दावेदारी सीएम पद को लेकर दूसरे नेताओं से अधिक है। उनके राजनीतिक अनुभव और लोकप्रियता को देखते हुए बीजेपी उनको जिम्मेदारी दे सकती है।

ये भी पढ़ेंः Delhi BJP CM के शपथ ग्रहण का समय क्यों बदला? सामने आई वजह

First published on: Feb 19, 2025 03:39 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola