Anti Terror Conference: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ‘नो मनी फॉर टेरर’ मंत्रिस्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत आतंकवाद से निपटने के लिए हमेशा दृढ़ रहा है। पीएम मोदी ने पाकिस्तान पर अप्रत्यक्ष रूप से कटाक्ष भी किया। उन्होंने कहा कि कुछ देश अपनी विदेश नीति के तहत आतंक का समर्थन करते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कुछ देश अपनी विदेश नीति के हिस्से के रूप में आतंकवाद का समर्थन करते हैं। इन देशों को अलग-थलग कर देना चाहिए। कोई अगर और मगर नहीं हो सकता है। अंतरराष्ट्रीय संगठनों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि आतंकवादियों से लड़ना और आतंकवाद से लड़ना दो अलग-अलग पहलू हैं।
अभी पढ़ें – जम्मू-कश्मीर: पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला ने नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवादियों को हथियारों से बेअसर किया जा सकता है, लेकिन आतंकवाद को खत्म करने के लिए एक बड़ी सक्रिय प्रतिक्रिया की जरूरत है। हम तब तक इंतजार नहीं कर सकते जब तक कि आतंक हमारे पास न आ जाए। उन्होंने कहा, ‘हमने हजारों बेशकीमती जानें गंवाईं लेकिन हमने आतंकवाद का बहादुरी से मुकाबला किया है। हम आतंक से निपटने में दृढ़ रहे हैं। हम मानते हैं कि एक भी हमला बहुत अधिक है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आतंकवाद के वित्तपोषण और भर्ती के लिए नई प्रकार की तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। नई वित्त प्रौद्योगिकियों के लिए एक समान समझ की आवश्यकता है। कई बार मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय अपराधों जैसी गतिविधियों को भी आतंकी फंडिंग में मदद करने के लिए जाना जाता है। ऐसे जटिल माहौल में, UNSC और फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में मदद कर रहे हैं।
दिल्ली में नो मनी फॉर टेरर सम्मेलन का आयोजन
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीसरे ‘नो मनी फॉर टेरर’ (NMFT) मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में शामिल हुए। अप्रैल 2018 में पेरिस में और नवंबर 2019 में मेलबर्न में ये सम्मेलन पहले आयोजित किया जा चुका है। सम्मेलन का तीसरा संस्करण दिल्ली में 18 और 19 नवंबर को आयोजित किया गया है।
पीएमओ ने एक बयान में कहा, “इसमें दुनिया भर के लगभग 450 प्रतिनिधि शामिल होंगे, जिनमें मंत्री, बहुपक्षीय संगठनों के प्रमुख और वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) के प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख शामिल हैं।”
78 देशों के प्रतिनिधि सम्मेलन में होंगे शामिल
दिल्ली में 18 नवंबर और 19 नवंबर को आयोजित होने वाले दो दिवसीय सम्मेलन में कुल 78 देशों और 20 देशों के मंत्रियों सहित बहुपक्षीय संगठनों ने अपनी उपस्थिति की पुष्टि की है।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के महानिदेशक दिनकर गुप्ता ने कहा, “18 नवंबर से शुरू हो रहे ‘नो मनी फॉर टेरर’ सम्मेलन के तीसरे संस्करण में कुल 78 देश और बहुपक्षीय संगठन भाग ले रहे हैं।”
सम्मेलन में पाकिस्तान और अफगानिस्तान की उपस्थिति के बारे में पूछे जाने पर एनआईए महानिदेशक ने कहा, “पाकिस्तान और अफगानिस्तान इस सम्मेलन में भाग नहीं ले रहे हैं।”
क्या है सम्मेलन का उद्देश्य
इससे पहले पेरिस और मेलबर्न में सम्मेलन का पहला और दूसरा संस्करण आयोजित किया जा चुका है। सम्मेलन का मकसद पिछले दो सम्मेलनों में आतंकवाद के वित्तपोषण का मुकाबला करने के विषय पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय के बीच हुई चर्चा को आगे ले जाना है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से प्रदूषण कंट्रोल करेगी पुलिस
5 mins agoयमुना पुनरुद्धार के लिए दिल्ली में 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं
9 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
1 hr agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
14 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
15 hrs agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
16 hrs agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
18 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
18 hrs agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
20 hrs ago10 रुपये के नोट पर हुआ झगड़ा, डिलिवरी एजेंट ने कर लिया सुसाइड; बनाया VIDEO
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines