जम्मू-कश्मीर: पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला ने नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Jammu & Kashmir, Farooq Abdullah, Imran Khan Arrest Case, Pakistan

Farooq Abdullah

Farooq Abdullah: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। श्रीनगर में अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस (जेकेएनसी) पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।

विज्ञापन

फारूख अब्दुल्ला ने कहा कि उनका स्वास्थ्य उन्हें अब पार्टी का नेतृत्व करने की अनुमति नहीं देता है। बता दें कि नए पार्टी अध्यक्ष का चुनाव 5 दिसंबर को होना है, जिसमें उमर अब्दुल्ला संभावित उत्तराधिकारी होंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रवक्ता तनवीर सादिक ने फारूक अब्दुल्ला के पद छोड़ने की पुष्टि की है। उनके मुताबिक अब जल्द ही अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। फिलहाल अध्यक्ष चुने जाने तक फारूक पार्टी चीफ बनेंगे।

श्रीनगर में की नारेबाजी

इससे पहले शनिवार को फारूक अब्दुल्ला को श्रीनगर के नूरबाग इलाके में कुछ स्थानीय लोगों ने घेर लिया। डॉ अब्दुल्ला यहां एक परिवार से मुलाकात कर लौट रहे थे। इस दौरान एक व्यक्ति ने अब्दुल्ला को परेशान करना शुरू कर दिया। उस शख्स ने फारूख अब्दुल्ला की गाड़ी पर हमला भी किया।

विज्ञापन

इस दौरान फारूक अब्दुल्ला की सुरक्षा कर रहे अधिकारियों ने उस व्यक्ति को रोका और चेतावनी देकर छोड़ दिया। स्थानीय पुलिस ने भी हंगामा कर रहे शख्स के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ