'BJP ने नांगलोई को घेरा, केजरीवाल पर हमले की तैयारी'; दिल्ली के मंत्री का बड़ा आरोप

Raghuvinder Shokeen Statement On Delhi Nangloi Firing Case : दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इस बीच नांगलोई फायरिंग कांड को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा है।

Raghuvinder Shokeen

दिल्ली के मंत्री रघुविंदर शौकीन। (File Photo)

Raghuvinder Shokeen Statement On Delhi Nangloi Firing Case : दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर राजनीतिक दलों के बीच हलचल तेज हो गई। नांगलोई फायरिंग मामले को लेकर दिल्ली के मंत्री ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अरविंद केजरीवाल पर हमले की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन

दिल्ली के मंत्री रघुविंदर शौकीन ने बुधवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल नांगलोई जाट में एक अपराध पीड़ित परिवार से मिलने आ रहे थे। इससे पहले बीजेपी के गुंडों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और पुलिस तमाशा देखती रही। अगर अरविंद केजरीवाल को आज कुछ हो गया तो दिल्ली पुलिस और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार होंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जानें क्या है नांगलाई फायरिंग मामला?

आपको बता दें कि पिछले दिनों नांगलाई में फिरौती को लेकर एक फर्नीचर दुकान पर फायरिंग हुई थी। हमलावरों ने गोलीबारी करने के बाद दुकान के पास एक कागज छोड़ा था, जिसमें लिखा था कि गैंगस्टर अंकेश लाकड़ा और 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। हालांकि, इस गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ था। अब इस मामले पर सियासत तेज हो गई है।

विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह पर साधा निशाना

विज्ञापन

इसे लेकर दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी अमित शाह पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजधानी में कानून व्यवस्था बिगड़ गई है। अब गली-मोहल्लों में व्यापारियों पर गोलियां चल रही हैं और उनसे रंगदारी मांगी जा रही है, जिससे दिल्लीवासियों में डर और दहशत का माहौल है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ