मोबाइल ऐप डाउनलोड करने में हुई देरी तो भड़का पिता, 23 साल के बेटे को चाकू मारकर किया घायल

man stabs son, delhi crime news, delhi madhu vihar, delhi police

Delhi Man Stabs Son: दिल्ली के मधु विहार में एक शख्स ने अपने 23 साल के बेटे को चाकू मार दिया। कहा जा रहा है कि आरोपी ने अपनी पत्नी से मोबाइल पर ऐप डाउनलोड करने को कहा था। ऐप डाउनलोड होने में देरी हुई तो आरोपी अपनी पत्नी से झगड़ा करने लगा। इसी दौरान बीच-बचाव के लिए पहुंचे बेटे पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 64 वर्षीय आरोपी अशोक सिंह इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड से सेवानिवृत्त हुआ है। वो सीनियर मैनेजर के पोस्ट पर कार्यरत था। वो अपनी पत्नी और बेटे आदित्य सिंह के साथ आईपी एक्सटेंशन में रहता था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़ित आदित्य गुरुग्राम में कंप्यूटर इंजीनियर है।

विज्ञापन

पेमेंट के लिए आरोपी ने पत्नी से ऐप डाउनलोड करने को कहा

पुलिस के मुताबिक, अशोक ने हाल ही में गुरुग्राम में एक फ्लैट खरीदा था और कुछ भुगतान करने के लिए उसने अपनी पत्नी मंजू सिंह को अपने फोन पर एक ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा। ऐप डाउनलोड होने में समय लगा तो अशोक भड़क गया और पत्नी से मारपीट करने लगा।

माता-पिता को लड़ते देख आदित्य ने बीच-बचाव किया। पुलिस ने कहा कि बीच बचाव करने पहुंचे आदित्य को देख अशोक ने अपना आपा खो दिया और रसोई के चाकू से बेटे के सीने पर वार कर दिया। घटना के बाद आदित्य को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया और इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन

पुलिस ने कहा कि अशोक के खिलाफ आईपीसी की धारा 324 (स्वेच्छा से खतरनाक हथियारों या साधनों से चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ