Delhi Liqour Case: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने समन जारी किया है। दिल्ली आबकारी नीति मामले में पूछताछ के लिए सीबीआई ने सिसोदिया को 16 अक्टूबर को सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया है।
समन पर प्रतिक्रिया देते हुए मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया, ”मेरे घर पर सीबीआई ने 14 घंटे तक छापेमारी की, कुछ नहीं मिला। मेरे बैंक लॉकर की तलाशी ली गई, तब भी कुछ नहीं मिला। उन्हें मेरे गांव में कुछ नहीं मिला।”
उन्होंने आगे कहा, “अब उन्होंने मुझे कल सुबह 11 बजे सीबीआई मुख्यालय बुलाया है। मैं जाऊंगा और अपना पूरा सहयोग दूंगा। सत्यमेव जयते।” बता दें कि दिल्ली शराब मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई दोनों कर रहे हैं।
केजरीवाल ने भगत सिंह से की सिसोदिया की तुलना
डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को समन जारी होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर उनकी तुलना शहीद भगत सिंह से कर दी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जेल की सलाखें और फांसी का फंदा भगत सिंह के बुलंद इरादों को डिगा नहीं पाए, ये आजादी की दूसरी लड़ाई है। मनीष और सत्येंद्र आज के भगत सिंह हैं। 75 साल बाद देश को एक शिक्षा मंत्री मिला जिसने गरीबों को अच्छी शिक्षा देकर सुनहरे भविष्य की उम्मीद दी। करोड़ों गरीबों की दुआएं आपके साथ हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
12 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
12 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
15 hrs agoदिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
16 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 29 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें शेड्यूल
17 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
18 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
19 hrs agoदिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
21 hrs agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
22 hrs agoदिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines