दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नरेला में 1.25 करोड़ की हेरोइन बरामद, महिला ड्रग पेडलर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने नरेला में बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.25 करोड़ की हेरोइन बरामद की और एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया. NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज, ड्रग नेटवर्क की जांच जारी. पढ़िए दिल्ली से मुहम्मद यूसुफ की रिपोर्ट.

Untitled design - 2026-05-01T184448.848

दिल्ली पुलिस की आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट टीम ने नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है.एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड ने एक महिला ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से करीब 1.25 करोड़ रुपये की हेरोइन स्मैक बरामद की है.

विज्ञापन

डीसीपी आउटर नॉर्थ ने जानकारी दी कि दिल्ली पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नरेला इलाके में नशीले पदार्थों की तस्करी हो रही है. इस जानकारी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक विशेष टीम बनाई. टीम ने 30 अप्रैल 2024 को नरेला के सेक्टर-A6 में एक ठिकाने पर छापेमारी की. इस छापेमारी के दौरान पिंकी नाम की एक महिला को पकड़ा. जब पुलिस ने तलाशी ली, तो महिला के पास से 179 ग्राम हाई क्वालिटी हेरोइन मिली. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस ड्रग्स की कीमत लगभग 1 करोड़ 25 लाख रुपये आंकी गई है. दिल्ली पुलिस ने तुरंत नशीले पदार्थ को जब्त कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी पिंकी 23 साल की है और उसके पति का नाम इमरान है. पिंकी नरेला की रहने वाली है. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में नरेला थाने में NDPS एक्ट की धारा 21/25 के तहत केस दर्ज किया है. अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह ड्रग्स कहाँ से लाया गया था और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं.

विज्ञापन

इस कार्रवाई के बाद दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और अपने आसपास होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना 112 नंबर पर दें. दिल्ली पुलिस ने मकान मालिकों को भी सलाह दी है कि वे अपने किरायेदारों का पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करवाएं ताकि उनकी संपत्तियों का गलत इस्तेमाल न हो सके.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ