24 साल की Lady Don का CCTV फुटेज; 'ब्वॉयफेंड' को 40 गोलियां मरवाई, जानें कैसे फंसाया था हुस्न के जाल में?

Delhi Murder Case Accused Spotted: दिल्ली के राजौरी गार्डन में बर्गर किंग में प्रेमी को लेकर आई और उसे कॉन्ट्रैक्ट किलर्स के हाथों 40 गोलियां मरवा दीं। गैंगस्टर के कहने पर मर्डर की वारदात अंजाम देने वाली लड़की एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई है।

Lady Don Anu CCTV Footage Viral From Railway Station

अनू की गुमशुदगी की शिकायत उसके परिवार ने रोहतक के थाने में दर्ज कराई हुई है।

Lady Don Anu CCTV Footage Viral: देश की नई लेडी डॉन अनू का CCTV फुटेज सामने आया है। वह एक रेलवे स्टेशन पर स्पॉट हुई है। इसमें वह अपना सामान लेकर ट्रेन में चढ़ने के लिए भागती नजर आती है। उसने अपना चेहरा दुपट्टे से कवर किया हुआ है। उसे दिल्ली-हरियाणा पुलिस समेत परिवार तलाश रहा है। रोहतक में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है।

विज्ञापन

हरियाणा में वह कई मामलों में आरोपी है। वहीं दिल्ली में वह एक युवक का मर्डर कराकर भागी है। उसने युवक को हनीट्रेप में फंसाकर राजौरी गार्डन में बने बर्गर किंग में बुलाया और उसे 40 गोलियां मरवाकर मौत को घाट उतार दिया। उसने गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के कहने पर वारदात अंजाम दी। पता चला है कि वह पुर्तगाल में बैठे गैंगस्टर हिमांशु भाऊ की खास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में कटरा रेलवे स्टेशन पर दिखी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अनु गुरुवार को कटरा रेलवे स्टेशन पर कैमरे में अपना सामान ले जाते हुए दिखी। वह गुरुवार सुबह करीब 10 बजे मुंबई जाने वाली ट्रेन में सवार हुई। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अनू भगोड़े गैंगस्टर हिमांशु भाऊ की करीबी सहयोगी थी और अमन जून को राजौरी गार्डन स्थित बर्गर किंग आउटलेट पर लाने के लिए बिछाए गए जाल का हिस्सा थी, जहां उसकी हत्या कर दी गई।

अनु हरियाणा के रोहतक की रहने वाली है और उसका आपराधिक रिकॉर्ड है। बर्गर किंग में अमन जून पर 3 अलग-अलग ब्रांड की 38 गोलियां चलाई गईं। अलग-अलग गोलियों से पता चलता है कि दोनों शूटरों ने 2 से ज़्यादा हथियारों का इस्तेमाल किया था। इससे पहले जारी किए गए एक फुटेज में अनु को अमन के साथ बैठे हुए देखा गया था, जब बंदूकधारियों ने गोलीबारी शुरू कर दी थी।

विज्ञापन

गैंगस्टर हिमांशु भाऊ ने ली हत्या की जिम्मेदारी

CCTV फुटेज से पता चला है कि अनु ने राजौरी गार्डन पहुंचने के लिए GTB नगर मेट्रो स्टेशन से ट्रेन ली और हत्या के बाद वह राजौरी गार्डन से शकूरपुर मेट्रो स्टेशन पहुंची। अमन का शव बिलिंग काउंटर के पीछे पाया गया, जिससे पता चलता है कि जब हत्यारों ने गोलियां चलाईं तो उसने भागने की कोशिश की थी। हिमांशु भाऊ के अभी पुर्तगाल में होने का संदेह है। उसने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर हत्या की जिम्मेदारी ली है ।

विज्ञापन

हिमांशु ने इसे बदला लेने वाली हत्या बताया है। वहीं दिल्ली पुलिस के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हिमांशु भाऊ, जिसका गिरोह दिल्ली और हरियाणा में सक्रिय है, जबरन वसूली के लिए कुख्यात है। जेल में बंद गैंगस्टर नीरज बवाना का साथी भाऊ 2022 में देश छोड़कर भाग गया था। अब हरियाणा में वह अपनी मैनेजर अनू के जरिए वारदातें अंजाम दे रहा है। अनू अपने घर से पिछले 8 महीने से गायब है और डॉन बनने की चाहत रखती है।

विज्ञापन

कैसे फंसाया हुस्न के जाल में?

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हरियाणा के रोहतक जिले की निवासी अनू सिर्फ 24 साल की है। अंडरवर्ल्ड की दुनिया में अपनी एक पहचान बनाना उसका मकसद है। कॉलेज खत्म होते ही वह अपना डॉन बनने का सपना पूरा करने घर से निकल गई। वह गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के संपर्क में आई और उसकी मैनेजर बन गई।

गैंगस्टर ने उसे पहली बार काम सौंपा, जिसे उसने बखूबी पूरा किया। इसके लिए उसने अमन जून को सोशल मीडिया के जरिए अपने जाल में फंसाया। फर्जी आधार कार्ड पर दिल्ली में PG लिया। अमन जब उसके हनीट्रैप में फंस गया तो उसे बर्गर किंग में बुलाया। साजिश के तहत 2 शूटरों ने उसे गोलियां मारी। फिर वह अमन का फोन और पर्स लेकर फरार हो गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ