---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

BJP के कैबिनेट मंत्री के करीबी की हत्या, MP में बीच सड़क मारी गोलियां; सरेआम वारदात से मचा हड़कंप

Minister Supporter Murdered:

MP BJP Leader Shot Dead: भाजपा के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के करीबी की हत्या हो गई है। मध्य प्रदेश के इंदौर में मोनू कल्याणे को बीच सड़क गोलियों से छलनी कर दिया गया। आज सुबह करीब 3 बजे MG रोड इलाके में वारदात अंजाम दी गई, जब मोनू रैली की तैयारियों का काम खत्म करके घर लौट रहा था। मृतक मध्य प्रदेश में भाजपा युवा मोर्चा का नगर उपाध्यक्ष था।

मोनू कल्याणे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और उनके बेटे पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय का करीबी था। गोलियां लगने से घायल मोनू को उसके साथी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। मोनू के साथियों ने पुलिस को बयान दिया है कि पुरानी रंजिश के चलते पीयूष और अर्जुन ने मोनू की हत्या की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:क्या BJP-नीतीश के लिए टेंशन बनेंगे लालू? 2025 और तेजस्वी यादव के लिए खास प्लान, देखें News24 की रिपोर्ट

पैसों के लेन-देन में हत्या की आशंका

मिली जानकारी के अनुसार, मोनू कल्याणे को आज शाम वाहन रैली निकालनी थी। चिमनबाग से राजवाड़ा तक उसकी भगवा वाहन रैली की तैयारियां कई दिन से चल रही थीं। बीते दिन भी वह रैली की तैयारियों को आखिरी रूप देने के लिए साथियों के साथ रुका था। तैयारियां देखने के लिए पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय भी आए थे। सुबह करीब 3 बजे मोनू घर लौट रहा था तो चिमनबाग चौराहे पर उसे बदमाशों ने घेर लिया।

---विज्ञापन---

पीयूष और गोलू भी उनके साथ थे। सभी ने मोनू को गोलियां मार दी। गोली लगने से घायल मोनू को MY अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। हत्या आरोपी चिमनबाग के रहने वाले बताए जा रहे है। मोनू ब्याज पर पैसे देता था, इसलिए पैसों के लेन-देन में वारदात अंजाम दिए जाने का शक भी है। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है। भाजपा समर्थक मोनू के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ हुए हैं।

यह भी पढ़ें:31000 फीट ऊंचाई पर प्लेन में बम ब्लास्ट, जिंदा जले थे Air India के 329 पैसेंजर्स, पढ़ें आतंकी हमले की खौफनाक कहानी

---विज्ञापन---
First published on: Jun 23, 2024 10:17 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola