---विज्ञापन---

पुल से लटक 500 से ज्यादा जानें बचाई; रेलवे कर्मचारी का वीडियो देख कहेंगे- बहादुर बेटे को सलाम

Aaj Ka Viral Video: यात्रियों से भरी ट्रेन अचानक पुल के ऊपर झटके खाते हुए रुक गई। हादसा होने का खतरा मंडरा रहा था, लेकिन लोको पायलट ने बहादुरी दिखाते हुए अपनी जान दांव पर लगाकर पैसेंजरों की जान बचा ली। जानिए आखिर क्या हुआ था और कैसे?

---विज्ञापन---

Indian Railways Brave Employee Video (दिलीप दुबे, पटना): ट्रेन सरपट दौड़ रही थी, अचानक गड़गड़ाहट होने लगी और पुल के ऊपर ट्रैक पर बीचों-बीच ट्रेन झटके खाकर रुक गई। जांच करने पर पता चला कि इंजन खराब हो गया है। प्रेशर लीकेज पाइप टूटने के कारण इंजन रुक गया। वहीं अचानक ट्रेन रुकने से यात्रियों ने हड़कंप मच गया। मौसम खराब था और ट्रेन पुल के ऊपर थी तो हादसा होने की आशंका से पायलट सहमे हुए थे। समझ नहीं आ रहा था क्या करें?

फिर काफी हिम्मत जुटाकर लोको पायलट बाहर गया। ट्रेन के नीचे से रेंगते हुए उस जगह पहुंचा, जहां लीकेज पाइप टूटा था। उसने पुल से लटककर किसी तरह पाइप को पुल से जोड़ा और वापस आकर इंजन को स्टार्ट करके ट्रेन को आगे बढ़ाया। लोको पायलट ने अपनी जान दांव पर लगाकर किस तरह 500 से ज्यादा लोगों की जानें बचाई, इसका वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी भारतीय रेलवे के इस कर्मचारी की बहादुरी और जज्बे को सलाम करेंगे।

---विज्ञापन---

 

यह भी पढ़ें:जेल पहुंचाएंगी ये 15 गलतियां; एंटी पेपर लीक के प्रावधान पढ़ें, जानें कितनी सजा और जुर्माना?

---विज्ञापन---

रेलवे की तरफ से दिया गया नकद पुरस्कार

मिली जानकारी के अनुसार, घटना बिहार के बगहा इलाके की है। नरकटियागंज से गोरखपुर जाने वाली 05497 ट्रेन के इंजन में एयर लीकेज हो गई थी। इस कारण ट्रेन वाल्मिकीनगर पनियहवा के बीच रुक गई l लोको पायलट अजय यादव एवं सहायक लोको पायलट रंजीत कुमार दोनों ने बहादुर का परिचय देते हुए अपनी जान जोखिम में डालकर इंजन को ठीक करके ट्रेन को आगे बढ़ाया। उनकी बहादुरी को देखते हुए डिवीजन की तरफ से उन्हें 10000 रुपये की पुरस्कार राशि दी।

DRM विनय श्रीवास्तव ने पुरस्कार राशि दोनों को भेंट की है। दोनों की बहादुरी की तारीफ करते हुए अधिकारी ने बताया कि ट्रेन ऐसी जगह रुकी थी, जहां एकदम से मदद का पहुंच पाना संभव नहीं था। ऊपर से मौसम खराब था तो अगर मदद के आने का इंतजार करते तो हादसा होने का रिस्क बढ़ सकता था। पैसेंजरों में घबराहट भी बढ़ती जा रही थी। पैसेंजरों की जान को जोखिम देखते हुए लोको पायलट ने जान का रिस्क लिया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:सेक्स करने से इनकार किया, पति पहुंचा थाने और कराई FIR, 11 साल बाद हाईकोर्ट का अहम फैसला

First published on: Jun 22, 2024 01:14 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola