दिल्ली में कैसे भरभराकर गिरा मकान? 3 की मौत, 14 घायल, Video में देखें खौफनाक मंजर

Karol Bagh Building Collapsed : दिल्ली के करोलबाग में एक मकान अचानक से ढह गया, जिसके मलबे में दबने से तीन लोगों की जान चली। इस हादसे में 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रशासन की ओर से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Delhi Rescue Operation

दिल्ली में गिरा मकान। (ANI)

विज्ञापन

Delhi Karol Bagh House Collapsed : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बड़ा हादसा हो गया। करोल बाग इलाके में बुधवार सुबह एक मकान भरभराकर गिर पड़ा, जिससे लोगों में हाहाकार मच गया। मलबे में कई लोग दब गए थे। सूचना पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने मलबे से 14 लोगों को बाहर निकाला और 3 शव बरामद किए। इस घटना को लेकर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें खौफनाक मंजर नजर आ रहा है। आतिशी ने करोल बाग घटना में मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की मदद देने की घोषणा की।

जानें कैसे गिरा मकान?

Advertisment

मध्य दिल्ली के करोल बाग में स्थित बापा नगर में यह घटना घटी। राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है और बुधवार को भी दिनभर से बादल बरस रहे हैं। बरसात की वजह से दो मंजिला मकान अचानक से ढह गया। ये भी कहा जा रहा है कि यह इमारत काफी पुरानी थी, जिससे यह हादसा हो गया। मकान गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन

घायलों से मिलीं आतिशी

दिल्ली की सीएम आतिशी आरएमएल अस्पताल में घायलों से मिलीं और उनका हालचाल जाना। इस घटना को लेकर डिप्टी पुलिस कमिश्नर (सेंट्रल) एम. हर्षवर्धन ने बताया कि मलबे में अभी भी कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है। तीन लोगों की मौत हो गई और 14 लोगों को बचा लिया गया। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन

पुरानी थी इमारत : हर्षवर्धन

विज्ञापन

डिप्टी पुलिस कमिश्वर ने कहा कि इमारत पुरानी थी और प्रसाद नगर के बापा नगर में एक आवासीय इलाके की संकरी गलियों में स्थित थी। वहीं, दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह 9.11 बजे इमारत गिरने की सूचना मिली थी। इसके बाद 5 दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ