---विज्ञापन---

दिल्ली के CM पद को संभालना आतिशी के लिए कितनी बड़ी चुनौती? क्या LG को दे पाएंगी टक्कर?

Delhi New CM Atishi Challenges: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी के सामने कई चुनौतियां मौजूद हैं। दिल्ली की सत्ता संभालने के साथ-साथ उन्हें LG से भी टक्कर लेनी होगी। ऐसे में क्या आतिशी इस अग्निपरीक्षा में खरी उतर सकेंगी?

Delhi New CM Atishi Challenges: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आतिशी को राजधानी का नया सीएम बना दिया है। दिल्ली की गद्दी आतिशी के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है। क्या आतिशी दिल्ली का सीएम पद संभाल पाएंगी? क्या आतिशी LG को टक्कर दे पाएंगी? ऐसे कई सवाल सत्ता के गलियारों में गूंज रहे हैं। मगर इनका जवाब काफी हद तक ‘हां’ में ही है। आतिशी ने पिछले कई महीनों से दिल्ली के सभी बड़े विभागों का दारोमदार संभाल रखा है। ऐसे में सीएम पद के आतिशी एक बेहतर दावेदार मानी जा रही हैं।

दिल्ली सरकार की इकलौती महिला मंत्री रही आतिशी का बर्ताव ना सिर्फ पार्टी में अच्छा है बल्कि केंद्र सरकार के अधिकारियों से भी आतिशी की काफी बनती है। वहीं अरविंद केजरीवाल के बाद अगर LG से कोई टक्कर ले सकता है तो वो आतिशी ही हैं। आतिशी AAP का एक ऐसा चेहरा हैं, जिसकी बात पर पार्टी के सभी लोग अमल करते हैं। ऐसे में आतिशी को दिल्ली का सिंहासन सौंपना अरविंद केजरीवाल का मास्टरस्ट्रोक साबित हो सकता है। देखिए वीडियो…

---विज्ञापन---
First published on: Sep 17, 2024 03:33 PM
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola