Indigo Plane Emergency Landing: आज सुबह इंडिगो के एक प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली है। सुबह करीब साढ़े 5 बजे की घटना है। जैसे ही बम होने की खबर फैली, यात्रियों-क्रू में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पैसेंजर्स को इमरजेंसी गेट से निकाला गया और प्लेन को जांच के लिए आइसोलेशन बे में ले जाया गया।
एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने ANI को बताया, विमानन सुरक्षा और एक बम निरोधक टीम फिलहाल मौके पर है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। डॉग स्कवाड और बम स्कवाड ने पूरे प्लेन का कोना-कोना खंगाला। हर यात्री के सामान की चेकिंग की गई, लेकिन अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। वहीं एयरपोर्ट अधिकारियों ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर बम की सूचना देने वाले की तलाश करने को कहा है।
किसी ने फोन करके दी थी बम होने की सूचना
मिली जानकारी के अनुसार, IGI एयरपोर्ट दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट ने सुबह करीब सवा 5 बजे उड़ान भरी। जैसे ही फ्लाइट उड़ी, क्रू को टॉयलेट में एक पेपर मिला, जिस पर फ्लाइट में बम होने का मैसेज लिखा था। इससे क्रू मेंबर्स और पैसेंजर्स में हड़कंप मच गया। तुरंत ATC और एयरपोर्ट अधिकारियों ने प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई।
जैसे ही फ्लाइट लैंड हुई, सुरक्षाकर्मी, फायर कर्मी, एंबुलेंस रनवे पर पहुंची। पैसेंजर्स को इमरजेंसी गेट से नीचे उतारकर सेफ जोन में पहुंचाया गया। इसके बाद बम और डॉग स्कवाड ने प्लेन की सर्च ऑपरेशन चलाया। फ्लाइट में बम होने की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस विभाग के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया।
यह भी पढ़ें:राहुल गांधी गिरने से बचे, पैर रखते ही मंच धंसा; मीसा भारती ने हाथ पकड़कर संभाला, बोले- मैं ठीक हूं
दिल्ली के स्कूलों और एयरपोर्ट को मिली चुकी धमकी
बता दें कि इस महीने की शुरुआत में दिल्ली के 150 से ज्यादा प्राइवेट स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। दिल्ली एयरपोर्ट और सफदरजंग अस्पताल जैसे कई बड़े हॉस्पिटलों को भी बम से उड़ाने की धमकी कई बार मिल चुकी है। हालांकि चेकिंग में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिलता है, लेकिन जिस तरह से हड़कंप मच जाता है, उससे लोगों में दहशत फैल जाती है। पुलिस विभाग आज तक भी धमकी देने वालों का सुराग नहीं लगा पाई है, लेकिन इस तरह की धमकियां मिलने के चलते पुलिस विभाग हमेश अलर्ट रहता है।
यह भी पढ़ें:लैंड स्लाइड का खौफनाक वीडियो, 2000 से ज्यादा लोग जिंदा दफन; पापुआ न्यू गिनी में तबाही का मंजर
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
9 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
10 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
13 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
16 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
17 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
17 hrs agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
19 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
19 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
1 day agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines