स्वतंत्रता दिवस पर सुनना है PM मोदी का भाषण? लाल किले में आज से शुरू हुई टिकट बुकिंग, जानें पूरा प्रोसेस

Independence Day Ticket Booking: 15 अगस्त पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुनना चाहते हैं, तो आज से इसके लिए सीटों की बुकिंग शुरू हो गई है। बुकिंग करने के लिए सरकारी वेबसाइटें हैं जहां पर टिकट लिए जा सकते हैं।

Independence Day Ticket Booking

Photo Credit- X

विज्ञापन

Independence Day Ticket Booking: देश भर से 15 अगस्त को आजादी के जश्न में शामिल होने के लिए हजारों लोग लाल किला में पहुंचते हैं। स्वतंत्रता दिवस की बहुत पहले से ही तैयारियां शुरू हो जाती हैं। इसके साक्षी बनने के लिए लोग लाल किला पहुंचते हैं। 13 अगस्त से लाल किले में सीटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। अगर आप इस साल प्रधानमंत्री का भाषण सुनना चाहते हैं तो जल्द से जल्द टिकट बुक कर लें। इसके लिए आज से बुकिंग शुरू हो गई है।

टिकटों की क्या रहेगी कीमत?

इसमें टिकट की कीमत अलग-अलग तय की जाती है। जनरल टिकट लेने हैं, तो उसकी शुरुआत 20 रुपये से हो जाती है। इसके अलावा, स्टैंडर्ड टिकट के लिए 100 रुपये और प्रीमियम टिकट के लिए 500 रुपये तक देने होंगे। इसमें अपनी पसंदीदा सीट खुद चुन सकते हैं।

Advertisment

कैसे बुक करना है टिकट?

आम जनता के लिए आज से सीटों की बुकिंग शुरू होने जा रही है। जो लोग इसमें शामिल होना चाहते हैं वे रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट aamantran.mod.gov.in, https://aamantran.mod.gov.in या e-invitations.mod.gov.in, https://e-invitations.mod.gov.in पर जा सकते हैं। यहां पर टिकट बुकिंग का ऑप्शन होगा, जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुल जाएगा।

इसके बाद मोबाइल नंबर, नाम और टिकटों की संख्या पूछी जाएगी। सभी जानकारियां भरने के बाद सेव करें। इसके बाद पहचान पत्र मांगा जाएगा। उसको अपलोड कर दें। इसके बाद पेमेंट करना होगा। इसके लिए डेबिट, क्रेडिट कार्ड और UPI का इस्तेमाल किया जा सकता है।

विज्ञापन

QR कोड से मिलेगी सीट की जानकारी

सीट बुक होने के बाद ई-टिकट जारी कर दिया जाएगा। ये एक QR कोड के रूप में होगा। इस पर सीट की पूरी जानकारी दी गई होगी। लाल किला जाने से पहले इस टिकट को फोन में सेव कर लें, ताकि बाद में परेशानी न हो। इसका प्रिंट भी निकाला जा सकता है। ये टिकट एंट्री करने से पहले आपको गेट पर दिखाना होगा, इसके बिना अंदर एंट्री नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ