Independence Day 2025: हर कोई पूछेगा, आपने ये कहां से खरीदा? जब आप ट्राय करेंगी ये DIY फैशन ट्रिक्स

स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त यानि आज के दिन मनाया जाएगा। अगर आप इस बार कुछ अलग और खास अपने लिए बनाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं 15 अगस्त के लिए कुछ बेहतरीन फैशन DIY आइडियाज
, जिन्हें अपनाकर आप दिखेंगी सबसे अलग।

Independence Day 2025: हर कोई पूछेगा, आपने ये कहां से खरीदा? जब आप ट्राय करेंगी ये DIY फैशन ट्रिक्स

Independence Day 2025: हर साल 15 अगस्त का दिन हमें हमारे देश की आज़ादी और उन वीरों की याद दिलाता है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें स्वतंत्रता दिलाई। 2025 का स्वतंत्रता दिवस सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि देश के प्रति प्रेम जताने का एक सुनहरा अवसर है। तो क्यों न इस बार इसे थोड़ा क्रिएटिव और फैशनेबल तरीके से मनाया जाए? आइए जानते हैं कुछ दिलचस्प और ट्रेंडी DIY फैशन आइडियाज, जो आपको देंगे एक खास देसी स्टाइल।

विज्ञापन

तिरंगा DIY चूड़ियां

घर पर मौजूद केसरिया, सफेद और हरे रंग के पोनी बैंड्स और सिंपल चूड़ियों से आप आसानी से सुंदर चूड़ियां बना सकती हैं। पोनी बैंड्स को चूड़ी के चारों ओर लपेटें और चाहें तो बीच में छोटे मोती या सितारे भी जोड़ें स्टाइलिश और देशभक्ति से भरपूर।

विज्ञापन

तिरंगा गुब्बारों से इयररिंग्स

छोटे गुब्बारों को हल्का काटकर तिरंगे रंग में इयररिंग्स बनाएं। यह हटके और मजेदार लुक सभी का ध्यान खींचेगा।

विज्ञापन

तिरंगा हेयरबैंड (धागे से)

तीन रंगों के धागों से हेयरबैंड बनाएं इसमें मोती या सितारे जोड़कर इसे और भी खास बना सकती हैं। बच्चों और बड़ों दोनों के लिए परफेक्ट एक्सेसरी।

ईयरबड्स से बने रिस्ट बैंड

पुराने ईयरबड्स को तिरंगे रंगों में रंगकर एक अनोखा रिस्ट बैंड बनाएं। यह न सिर्फ यूनिक होगा, बल्कि इको-फ्रेंडली भी।

विज्ञापन

कोड़ियों से हेयर क्लिप्स

पुरानी कोड़ियों को तिरंगे रंग से पेंट करें और हेयर क्लिप पर लगाएं। झंडियों या सितारों से सजाकर इसे बनाएं एक देसी-टच वाला स्टाइलिश हेयर एक्सेसरी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ