IMD Weather Update: दिल्ली-NCR में छाएगा कोहरा, पॉल्यूशन करेगा तंग; मौसम विभाग ने कड़ाके की ठंड पर दिया अपडेट

IMD Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार एनसीआर में अगले सात दिन तापमान सामान्य से थोड़ा नीचे लुढ़केगा लेकिन प्रदूषण का स्तर मध्यम (मॉडरेट) श्रेणी में स्थिर रहेगा. विशेषज्ञों का कहना है कि हल्की हवाओं और कम नमी के कारण यहां हफ्तेभर AQI में उतार-चढ़ाव सीमित रहेगा. मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा समेत देशभर के किसानों से पराली न जलाने की अपील की है.

Delhi NCR weather forecast, IMD cold wave alert, Delhi fog smog October 2025, AQI Delhi NCR, severe winter 2025, pollution levels NCR, cold wave December India, Haryana Punjab stubble burning,

दिल्ली NCR में कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Aaj Ka Mausam Delhi-Ncr: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मानसून की विदाई के बाद मौसम अब शरद ऋतु की ओर बढ़ रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) और वायु गुणवत्ता निगरानी एजेंसियों के अनुमानों के अनुसार 23 से 29 अक्टूबर तक का सप्ताह ज्यादातर आसमान साफ रहने वाला है, लेकिन फिलहाल स्मॉग से पूरी तरह राहत मिलने की उम्मीद कम है.

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार एनसीआर में अगले सात दिन तापमान सामान्य से थोड़ा नीचे लुढ़केगा लेकिन प्रदूषण का स्तर मध्यम (मॉडरेट) श्रेणी में स्थिर रहेगा. विशेषज्ञों का कहना है कि हल्की हवाओं और कम नमी के कारण यहां हफ्तेभर AQI में उतार-चढ़ाव सीमित रहेगा. मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा समेत देशभर के किसानों से पराली न जलाने की अपील की है.

विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में दिसंबर से होगी Cold Wave की शुरुआत

दिल्ली-एनसीआर में दिसंबर में कड़ाके की ठंड (Cold Wave) की शुरुआत होने की संभावना है. फिलहाल अक्टूबर के अंतिम सप्ताह और फिर नवंबर से धीरे-धीरे ठंड बढ़ेगी. मौसम विभाग के अनुसार अभी तड़के चालकों को स्मॉग तंग कर रहा है. नवंबर के दूसरे सप्ताह में हल्के से मध्यम कोहरा पड़ने की उम्मीद है. इसके अलावा दिसंबर में न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हो सकती है.

जनवरी में उड़ानों पर पड़ेगा असर

IMD के अनुसार इस साल सर्दी अधिक पड़ने की संभावना है, अनुमान है कि दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 तक के बीच 15-से 20 तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी. इस हफ्ते की बात करें तो 23 से 28 अक्टूबर के बीच एनसीआर में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है. IMD के अनुसार जनवरी के मध्य और अंतिम सप्ताह में कोहरे के चलते उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं.

विज्ञापन

Delhi-Ncr में वीकेंड पर कैसा रहेगा मौसम?

अगले कुछ दिन सुबह आसमान में हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है, लेकिन दिन भर धूप खिली रहेगी. इस दौरान हवा की गति 8-10 किमी/घंटा रहेगी जो प्रदूषकों को फैलाने में मददगार होगी. ऐसे में अनुमान है कि AQI का लेवल 120 से 150 के बीच बना रहेगा. मौसम विभाग की सलाह है कि खासकर बुजुर्ग, बच्चे या जिन्हें सांस की तकलीफ है सुबह-शाम बाहर घूमने से बचें, लोग घर से बाहर निकलते हुए मास्क पहनकर रहें. वीकेंड पर रविवार (28 अक्टूबर) को धूप और हल्की ठंडक के साथ तापमान 20-32 डिग्री रहेगा. इस दिन AQI 105-135 के बीच रहने का अनुमान है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ